Old Age Love : बूढ़ी प्रेमिका से 9 बच्चों के बुजुर्ग ने हरिद्वार में की शादी – बुजुर्ग प्रेमी युगल फरार

Old Age Love इश्क़ क्या न कराये … कभी ख़ुशी दे तो कभी जग हँसाईं कराये … जी हाँ हिंदुस्तान में ऐसा भी होता है जैसा अमरोहा में बुजुर्ग प्रेमियों के अजब प्रेम की गजब कहानी से आपको हम बताने जा रहे हैं। 9 बच्चों को बुजुर्ग पिता 6 बच्चों की बूढ़ी मां के साथ पहले तो गंगा नहाने हरिद्वार पहुंचे और फिर इस बुजुर्ग प्रेमी युगल ने हरिद्वार गंगा स्नान के बाद शादी करने के लिए फरार हो गए हैं।

Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका की शादी

Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
  • Old Age Love यह प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में करीब 21 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के फरार होने को लेकर गांव में पंचायत भी की गई, जिसमें दोनों तलाश करने का फैसला लिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
  • Old Age Love यह मामला अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों के मुताबिक, 29 जुलाई को गांव से 15 लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। उन्हीं में ये दोनों भी शामिल थे। गंगा स्नान के बाद सभी लोग गांव लौट आए हैं, लेकिन बुजुर्ग प्रेमी युगल अपनी नई पारी खेलने के लिए फरार हो गए हैं। उनके इस कृत्य से उनके बेटे-बेटियां शर्मसार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग प्रेमी की पत्नी का 29 वर्ष पहले निधन हो गया था। जबकि बुजुर्ग प्रेमिका के पति की भी 30 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। बुजुर्ग प्रेमी के 9 बच्चे हैं तो बुजुर्ग प्रेमिका के 6 बच्चे है, जो सभी जवान हैं। 
Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
Old Age Love : 6 बच्चों की बूढ़ी प्रेमिका
  • Old Age Love बता दें कि बुजुर्ग प्रेमी की प्रेमिका रिश्ते में उसकी चाची है। दोनों का अचानक गायब होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक परिजनों को पहले से थी। लेकिन, उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह फरार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग प्रेमी का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

खबर में पढ़ें – धामी कैबिनेट में कौन हल्का कौन भारी
https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-cabinet-2022-dhami/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.