Mid Day Meal Scam : भाजपा राज में 11 करोड़ का खाना खा गए गुरु जी  

Mid Day Meal Scam मिड डे मील योजना में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई है। इस योजना में प्राइमरी टीचर पर 11 करोड़ 46 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। विजिलेंस की जांच शिक्षक और घोटाले में शामिल कई विभागों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घोटाले में कुल छह बैंक और सात विभाग का नाम सामने आया है।

 

Mid Day Meal Scam  मिड डे मील योजना मे बड़ा घोटाला

Mid Day Meal Scam
Mid Day Meal Scam
  • Mid Day Meal Scam उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा की मिड डे मील योजना मे बड़ा घोटाला पकड़ा गया है। योजना के 11 करोड़ 46 लाख रुपये प्राइमरी टीचर खा गए। दरअसल, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में तैनात प्राइमरी स्कूल सहायक अध्यापक चंद्रकांत शर्मा घोटाले के मास्टरमाइंड हैं। जिले भर के स्कूलों के मिड डे मील का काम लेने के लिए 2006 में उन्होंने सारस्वत आवासीय शिक्षा समिति के नाम से संस्था बनाई।
Mid Day Meal Scam
Mid Day Meal Scam
  • Mid Day Meal Scam फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद 2008 में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग सांठगांठ करके जिले भर के स्कूलों के मिड डे मील का काम ले लिया। जब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो विजिलेंस जांच में चंद्रकांत शर्मा के पास अकूत संपत्ति पाई गई। विजिलेंस ने शिक्षक और घोटाले में शामिल कई विभागों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घोटाले में कुल छह बैंक और सात विभाग का नाम सामने आया है।
Mid Day Meal Scam
Mid Day Meal Scam

Mid Day Meal Scam माता पिता को बताया मरा हुआ, खुद का बदला नाम

 

  • Mid Day Meal Scam शासन के निर्देश पर हुई जांच में पता चला कि चंद्रकांत के पिता संस्था के अध्यक्ष और मां कोषाध्यक्ष थीं। परिवार के लोगों को संस्था में सदस्य बनाया गया था। मिड डे मील का काम मिलने के बाद चंद्रकांत ने अपने माता पिता को मृतक दिखाकर खुद सुनील शर्मा के नाम से कोषाध्यक्ष बन गया। पत्नी बेबी शर्मा को उपाध्यक्ष नामित करवा दिया। जब जांच हुई तो माता-पिता जीवित मिले। घोटाले की रकम में हेराफेरी की भी बात सामने आई। जांच में सामने आया कि 2008 से 2014 तक इस संस्था को मिड डे मील का बजट दिया गया। कुल रकम 1,14,64,8500 थी। इस रकम को पंजाब नेशनल बैंक के खाते में भेजी गई। इसके बाद बैंक की मिलीभगत से इन रुपयों को संस्था के खाते से आगरा के कई बैंकों में सुनील शर्मा के नाम से खोले गए फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर करा दिया गया।

Must Read This – बूढ़ी प्रेमिका से 9 बच्चों के बुजुर्ग ने हरिद्वार में की शादी – बुजुर्ग प्रेमी युगल फरार https://shininguttarakhandnews.com/old-age-love-amroha/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.