Oscar Award 2026 भारतीय फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल

Oscar Award 2026 जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म “होमबाउंड” को 2026 के ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया था। अब, एक और भारतीय फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई है। यह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनने की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।ऑस्कर अवॉर्ड 2026 को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है।खबर है कि अब ऑस्कर अवॉर्ड 2026 के लिए 150 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में मराठी मूवी दशावतार का नाम भी शामिल हो रहा है, जो इस इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड में भारत का नाम रोशन कर सकती है।

ऑस्कर में हुई मराठी फिल्म की एंट्री
जब भी अकादमी पुरस्कार का समय नजदीक आता है, हर किसी को इंडियन एंट्रीज का इंतजार रहता है। इस बार मराठी सिनेमा भी ऑस्कर में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब मराठी मूवी दशावतार को फिल्म को 98वें अकादमी पुरस्कार में जगह मिली है। दशावतार को ऑस्कर 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनमें कुल 150 मूवीज के नाम शामिल हैं।

ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ‘महावतार नरसिम्हा’

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई इस भारतीय फिल्म का नाम है ‘महावतार नरसिम्हा’। एकेडमी ने इसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की एलिजिबल लिस्ट में जगह दी है। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म 2026 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में भारत का झंडा बुलंद कर पाती है या नहीं।

34 फिल्मों से पड़ेगी कड़ी टक्कर

महावतार नरसिम्हा का सफर आसान नहीं होने वाला। इस कैटेगरी में दुनिया भर की 34 और बड़ी फिल्मों को भी जगह मिली है। यानी भारत को जीत की राह पर बढ़ना है तो इस फिल्म को इन सभी दावेदारों को पछाड़ना होगा। इस रेस में के-पॉप डेमन हंटर्स, डेमन स्लेयर: किमेट्सु नो याइबा – इन्फिनिटी कैसल, और ज़ूटोपिया 2 जैसी चर्चित फिल्में भी शामिल हैं।

भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म

इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है। जुलाई 2025 में रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 326 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। इसके साथ यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई

कब आयोजित होंगे ऑस्कर अवॉर्ड 2026
इस बार के 98वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन रविवार 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। भारतीय एंट्री के तौर पर दशावतार और होमबाउंड पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।