UP School Viral Video उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल में टीचर ने 5 साल की मासूम बच्ची की होमवर्क ना करने की वजह से पिटाई कर दी। बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिवारवालों ने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई। टीचर ने उल्टे परिजन से सुलहनामा लिखवा लिया और किसी को ना बताने की हिदायत भी दी। पूरे मामले का खुलासा एक वीडियो से हुआ। किसी ने चुपके से बच्ची की पिटाई का वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में वायरल कर दिया।
UP School Viral Video बाल खींचे और मुंह पर तमाचे ही तमाचे मारे

- वीडियो में टीचर बच्ची को पीटती दिखाई दे रही है। यह वीडियो किसी ने बगल की क्लास की खिड़की से बनाया था। टीचर बच्ची को 30 सेकेंड में 10 थप्पड़ मारती है। पहले बाल खींचती है और फिर उसके मुंह पर चटाचट थप्पड़ बरसाती है। वह उसे डांट भी रही है।
UP School Viral Video मासूम के मुंह पर मिले चोट के निशान

- मामला उन्नाव के असोहा ब्लॉक के इस्लामनगर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां सुशीला कुमारी शिक्षामित्र हैं। सुशीला पर आरोप है कि उन्होंने इस्लाम नगर के रहने वाले रमेश कुमार की बेटी तन्नू को होमवर्क पूरा न करने की वजह से पीटा। अफसरों की जांच में पता चला है कि यह वीडियो 9 जुलाई का है। उन्नाव में टीचर के द्वारा कक्षा 3 में पढ़ने वाली छात्रा तनु को थप्पड़ मारने के मामले में टीचर सुशीला कुमारी के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने थाना असोहा में मारपीट के सम्बंध में तहरीर देकर एससी/एसटी और धारा 323 में मुकदमा दर्ज कराया है। बीएसए संजय तिवारी ने शिक्षामित्र शिक्षिका का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं।
खबर में पढ़ें – काशी विश्वनाथ में मंहगा हुआ दर्शन पूजन
https://shininguttarakhandnews.com/kashi-vishwanath-rate-list/

