Panauti Row Meaning भारत में आजकल एक शब्द काफी चर्चा में है। वर्ल्ड कप में भारत की हार से शुरू हुआ ये शब्द अब राजनीतिक की गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। यह शब्द है ‘पनौती’। 19 नवंबर को आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) में भारत की हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान ने तूल पकड़ लिया और बाद में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से ‘पनौती’ शब्द (Panauti Row) पर स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन क्या आपको पनौती शब्द के बारें में पता है कि ये कहां से आया, इसका अर्थ क्या है? अगर नहीं तो यहां जानिए…
पनौती शब्द का क्या अर्थ होता है Panauti Row Meaning

पनौती’ शब्द का अर्थ आम तौर पर अपशगुन या दुर्भाग्य होता है। इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसको लेकर माना जाता है कि वह बनता काम भी बिगाड़ देता है। पनौती शब्द पन और औती प्रत्यय से मिलकर बना है। जिनमें ‘पन’ का अर्थ पानी और औती प्रत्यय से मिलकर कई शब्द बने हैं। इनमें चुनौती, कसौटी, बपौती, फिरौती और कटौती जैसे कई शब्द हैं।
पनौती शब्द का एक अर्थ बाढ़ भी होता है, जो काफी बर्बादी फैलाने का काम करता है। कहा जाता है कि इसी शब्द से इस अर्थ को शायद लिया गया होगा। ज्योतिष की बात करें तो पनौती शब्द शनि की प्रतिकूल अवधि से जुड़ा हुआ है। यह बाढ़ आने का संकेत भी दे सकता है। एक आर्टिकल के मुताबिक, पनौती शब्द की उत्पत्ति तमिल के एक शब्द ‘पन्नादाई’ से हुई है। इसका अर्थ ‘ढीला बुना कपड़ा’ होता है। इसका एक अर्थ ‘मूर्ख’ भी होता है।
अक्षय कुमार बनेंगे उत्तराखंड के सीएम , पढ़िए “मिशन सुरंग” सम्भव ! https://shininguttarakhandnews.com/film-mission-surang/