Papa Ki Pari Video स्टाइल और वीडियो बनाने के जूनून में आप कहीं अपना ही तो नुकसान न कर लें इसके लिए ये वीडियो पूरा देखिये। अक्सर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर मजा तो आता ही है साथ ही एक सबक भी मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की नदी के बीचों-बीच रील्स बनाने पहुंची थी। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आपकी एक बार के लिए हंसी छूट जाएगी। दरअसल, रील्स बनाने के चक्कर में लड़की अपना नुकसान करा बैठती है।
Papa Ki Pari Video हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Papa Ki Pari Video लड़की नदी के बीच में स्थित एक पत्थर के टीले पर खड़े होकर रील्स बना रही होती है। उसका कोई दोस्त वीडियो शूट कर रहा होता है। आप देख सकते हैं कि लड़की नीचे झुककर बार-बार अपने हाथों से नदी का पानी उठा रही थी और अपने मुंह पर लगा रही थी। आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपनी शर्ट की पॉकेट पर अपना महंगा स्मार्टफोन रखा होता है। आखिरी बार जब लड़की नीचे झुकती है और नदी से पानी उठाकर अपने चेहरे पर लगाती है तभी उसका फोन पानी में गिर जाता है।
रील्स बनाने के चक्कर में बेचारी लड़की खुद अपना ही नुकसान करा बैठती है। आप देख सकते हैं कि नदी का पानी इतनी तेज बहाव में बह रहा होता है कि लड़की उसे निकाल भी नहीं सकती थी। जैसे ही मोबाइल नदी में गिरता है, लड़की अपना सिर पीट लेती है लेकिन अब पछतावे होत का, जब चिड़िया चुग गई खेत।
गज़ब की खबर : समुद्री लहरों से मिलेगी रोशनी https://shininguttarakhandnews.com/sea-generate-electricity-iit/

