Pauri Bus Hadsa पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

- बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।
Pauri Bus Hadsa आपदा प्रबंधन में जुटे मुख्यमंत्री धामी

- Pauri Bus Hadsa सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस,लाईट, बचाव उपकरण,,रामनगर से दो ऐंबुलेंस,हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौक़े पर भेजी जा रही है।राम नगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियाँ कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोङा खुद व्यवस्था में लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद समस्त तैयारियों को पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

- सल्ट से एसडीएम और ऐंबुलेंस,लाईट, बचाव उपकरण,,रामनगर से दो ऐंबुलेंस,हल्द्वानी से एक एम्बुलेंस और राहत और बचाव कार्य से सम्बंधित राहत सामग्री मौक़े पर भेजी जा रही है।राम नगर और हल्द्वानी के अस्पताल में तैयारियाँ कर ली गई हैं। डीएम नैनीताल और अल्मोङा खुद व्यवस्था में लगे हैं।
खबर में पढ़ें- उत्तराखंड में राजनाथ- https://shininguttarakhandnews.com/rajnath-in-uttrakhand-dushehra/

