Pauri Garhwal Bus Accident : पौड़ी हादसे का गुनाहगार कौन – सांप या ड्राइवर ? , 1 Danger Hills

रिपोर्ट – अनीता तिवारी , देहरादून
Pauri Garhwal Bus Accident देश में जिस वक्त लोग दशहरा पर्व मना रहे हैं ऐसे में देव भूमि के लिए आज का दिन मौत का तांडव लेकर आया एक तरफ जहां पर्वतारोहियों की मौत ने सरकार को हिला दिया तो वही दशहरे से एक रात पहले बारात लेकर जा रहे बारातियों की बस खाई में गिरने से जो कोहराम मचा और दर्जनों लोगों की दर्दनाक मौत हुई उसने तो जैसे दर्द को बेपनाह कर दिया  उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर इस तरह की दो बड़ी घटनाओं में अनेक लोगों की मौत ने जैसे पहाड़ को ही हिला दिया

Pauri Garhwal Bus Accident सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल

Pauri Garhwal Bus Accident
Pauri Garhwal Bus Accident
  • Pauri Garhwal Bus Accident कार के आगे सांप आ गया था, जिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। फिर मेरी कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा गिरी। इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आया, बस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया। 
Pauri Garhwal Bus Accident
Pauri Garhwal Bus Accident
  • Pauri Garhwal Bus Accident मंगलवार को लाल ढंग का ही रहने वाला पेशे से टैक्सी चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ही अपनी कार में दूल्हे, उसकी बहन ,उसकी भाभी एवं पंडित को लेकर रवाना हुआ था। उसकी कार के पीछे ही बारातियों से भरी बस चल रही थी। बकौल धर्मेंद्र की जैसे ही वह कांडा तल्ला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी कार के आगे अचानक सांप आ गया। सांप को बचाने के चक्कर में उसने कार के ब्रेक लगा दिए। 
Pauri Garhwal Bus Accident
Pauri Garhwal Bus Accident
  • Pauri Garhwal Bus Accident इधर पीछे आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाने की वजह ओवरटेक करते हुए बस आगे बढ़ा दी। यह बताते हुए भावुक हो गए धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चंद सेकेंड में ही 500 मीटर आगे चलकर बस नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह देख कर कार में सवार उसके साथ-साथ दूल्हा, उसकी बहन, भाभी और पंडित के रोंगटे खड़े हो गए। वह भी तुरंत कार से बाहर निकल कर नीचे देखने लगे लेकिन नीचे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था।  चीख-पुकार की आवाजे सन्नाटे को तोड़ रही थी।
खबर में पौड़ी हादसे पर धामी सरकार अलर्ट – https://shininguttarakhandnews.com/pauri-bus-hadsa/
Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.