Personality : आप भी दिखेंगे मालदार , बस ये कर लीजिये 

Personality  अधिकतर अमीर बहुत सादगी से रहते हैं लेकिन फिर भी उनका फैशन स्टाइल क्लासी लगता है. अमीरों के स्टाइल को फैशन की दुनिया में ‘ओल्ड मनी एस्थेटिक फैशन’ कहते हैं. आम लोग भी उनकी तरह कम बजट में रिच और क्लासी लुक पा सकते हैं, बस इसके लिए आपको अपनी ड्रेस सिलेक्शन और स्टाइलिंग को बदलना होगा.

Personality

ब्रांड्स को कहे ना
अक्सर मिडिल क्लास लोग अमीर दिखने के लिए ब्रांडेड कपड़े खरीदते हैं. ड्रेस या शर्ट पर चमकता कंपनी का लोगो ही लोगों को झूठी खुशी दे देता है. स्टाइलिस्ट और इमेज कंसल्टेंट भावना जिंदल कहती हैं कि अधिकतर लोग ब्रांडेड कपड़ों को इसलिए पहनते हैं ताकि उनका सोशल स्टेटस दिखे. यही सबसे बड़ी भूल है. अमीर लोग कभी दिखावा नहीं करते और ना ही ब्रांड के पीछे भागते. रईस लोग अपने कपड़े फैशन डिजाइनर से डिजाइन कराते हैं जो बहुत सिंपल होते हैं. आम लोग लोकल टेलर से अपने कपड़ों को सिलवा सकते हैं. कपड़े ऐसे सिलवाएं जो आपकी फिटिंग के हो. स्लिम फिट और लूज कपड़े ओल्ड मनी एस्थेटिक फैशन का हिस्सा नहीं होते.

न्यूट्रल कलर लगे क्लासिक
अपने वार्डरोब में वाइट, बेज, क्रीम, ब्लैक, ग्रे, ब्लू, कैमल ब्राउन, पिंक और रेड कलर को शामिल करें. ये शेड्स लड़के और लड़कियां, दोनों पहन सकते हैं. इन रंगों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच करें. जैसे वाइट प्लेन शर्ट के साथ कैमल ब्राउन या बेज ट्राउजर या शर्ट पेयर अप करें. इसी तरह पिंक शर्ट को ब्लैक या ग्रे स्कर्ट या ट्राउजर के साथ पहन सकते हैं.

कपड़ों का फैब्रिक और पैटर्न हो कूल
ओल्ड मनी एस्थेटिक फैशन के लिए कपड़ों के फैब्रिक का सिलेक्शन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. कॉटन और लिनन अमीरों का फैब्रिक माना जाता है. हमेशा इसी फैब्रिक की ड्रेसेज को कैरी करें. इसके अलावा हमेशा प्लेन सॉलिड पैटर्न को अपनी स्टाइलिंग का हिस्सा बनाएं. आप जितने भी रिच लोगों को देखेंगे, वह हमेशा प्लेन सॉलिड कलर ही पहनते हैं. लड़कियां पोल्का डॉट और वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल लाइन जैसे ज्योमैट्रिक पैटर्न पहन सकती हैं.


घड़ी पर दें ध्यान
ड्रेस के अलावा एक्सेसरीज भी ड्रेसिंग स्टाइल में हाईलाइट होती हैं. घड़ी सबसे जरूरी एक्ससेरी है. रिच लुक के लिए मेटैलिक या लेदर स्ट्रैप की वॉच पहनें. बेल्ट भी लेदर की हो. लड़कियां फैंसी बेल्ट को पहनने से बचें. ज्वेलरी भी हल्की हो. जैसे हमेशा कानों में हूप्स या स्टड्स ईयररिंग ही पहनें. हाथों में केवल एक ही रिंग हो. अगर चेन पहनने का शौक है तो वह भी हल्के छोटे पेंडेंट के साथ हो.

छोटे साइज का हो हैंडबैग
लग्जरी हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता लेकिन रिच लोगों की तरह महंगे हैंडबैग की जगह बाजार में सस्ते हैंडबैग भी बिकते हैं जो पॉकेट फ्रेंडली होते हैं. रॉयल परिवारों की महिलाएं हमेशा छोटे साइज के हैंडबैग कैरी करती हैं. आप भी माइक्रो बैग  बॉक्स बैग, क्लच, मैसेंजर बैग, हाफ मून बैग, फ्लैप बैग या एन्वलप बैग का सिलेक्शन कर सकती हैं. भूल कर भी कभी स्लिंग बैग या टोटे बैग कैरी ना करें.

जूते बताते स्टेट्स!
पुराने जमाने में लोग कहते थे कि आदमी की हैसियत जाननी है तो उसके जूते देखने चाहिए. जूते केवल स्टेट्स ही नहीं पर्सनैलिटी को भी बताते हैं. लेकिन अगर आप स्मार्टली फुटवियर सिलेक्ट करेंगे तो कोई आपको जज नहीं कर पाएगा. अमीर लोग हाई फैंसी हील्स कभी नहीं पहनते. इसलिए हमेशा कम फील्स या फ्लैट फुटवियर चुनें. यह भी प्लेन सॉलिड कलर के हों जैसे ब्लैक, ब्राउन या वाइट. लड़कियां बैली या लोफर्स और लड़के ऑक्सफर्ड, लोफर्स, डर्बी, मॉन्क स्ट्रैप, ब्रोग्स शूज और बूट्स को स्टाइलिंग में शामिल करें.

रिच लुक के लिए बालों को छोटा रखें और हमेशा क्लीन शेव रहें

स्टाइलिस्ट भावना जिंदल कहती हैं जितनी भी रानी-महारानी, राजकुमारियां या अमीर बिजनेसमैन की वाइफ हैं, उनमें एक चीज बहुत खास है जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है. वह यह है कि वह चाहे कितनी स्टाइलिश ड्रेस पहन लें लेकिन किसी भी ड्रेस में उनकी स्किन शो नहीं होती. रिच लुक के लिए लड़कियां ऐसी ही ड्रेस सिलवाएं जिसमें उनकी स्किन ना दिखे. ड्रेस की लंबाई घुटनों से हमेशा नीचे हो. नेक भी डीप और रिविलिंग ना हो. हमेशा राउंड, वी, बोट या कॉलर नेकलाइन ही चुनें.

मेकअप और परफ्यूम हो खास
अधिकतर युवा सेलिब्रिटीज की स्टाइलिंग और मेकअप से प्रभावित होते हैं लेकिन सेलिब्रिटी ओल्ड मनी एस्थेटिक फैशन नहीं करते. वह जिस प्रोफेशन में हैं, उनके लिए शोऑफ करना जरूरी है और उनकी ड्रेसेज की तरह मेकअप भी बोल्ड होता है. वहीं, अमीर लोग सिंपल दिखने के लिए हमेशा मिनिमल मेकअप करते हैं. इसलिए रिच लुक के लिए हल्का मेकअप करें. हमेशा न्यूट्रल कलर की आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक इस्तेमाल करें. लाइट पिंक या रेड कलर के लिप शेड्स भी क्लासी लगते हैं. वहीं, परफ्यूम भी अपना अलग तरीके से बनाएं. अमीर लोग अपने परफ्यूम को कस्टमाइज करवाते हैं लेकिन आप अलग-अलग फ्रेग्नेंस को मिक्स करके अपने लिए अलग तरह की खुशबू बना सकते हैं लेकिन हमेशा एक ही तरह की फ्रेग्नेंस को कैरी करें.

कॉन्फिडेंस है सबसे जरूरी
ओल्ड मनी एस्थेटिक फैशन के लिए सबसे जरूरी है कॉन्फिडेंस. जो भी ड्रेस कैरी करें, उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ पहनें. आत्मविश्वास व्यक्ति की ड्रेसिंग में चार चांद लगा देता है. कॉन्फिडेंस के साथ चेहरे पर हल्की मुस्कान भी खूबसूरती को बढ़ाती है. इसके अलावा छोटे साफ नाखून और बंधे बाल भी अमीर लोगों की निशानी है.

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.