Pleasure Marriage Indonesia यहाँ पत्नी दी जाती हैं !

Pleasure Marriage Indonesia हमारे देश में पत्नी मतलब सात जन्मों का साथ और जीवन भर का संबंध होता है। बीवी के मान सम्मान और खुशियों के लिए लोग क्या क्या नहीं करते हैं। लेकिन ये खबर आपको चौंका देगी , क्योंकि एक ऎसी जगह भी है जहाँ पुरुषों को शार्ट टर्म बीवी मिलती है और चंद रोज़ बाद तलाक दे सकते हैं यानी आप उस अनजान देश में घूमने जाएं और आपको वहां के बारे में कुछ भी पता न हो। ऐसे में आप अपने लिए एक गाइड की तलाश करेंगे। मगर दुनिया के इस देश में पर्यटकों को पत्नी दी जाती हैं।

इंडोनेशिया में बढ़ी प्लेजर मैरिज Pleasure Marriage Indonesia


पर्यटक अपनी मनपसंद महिला को कुछ समय के लिए पत्नी बनाकर रखते हैं और ट्रिप खत्म होने के बाद उसे तलाक दे देते हैं। इसे ‘आनंद विवाह’ यानी ‘प्लेजर मैरिज’ का नाम दिया जाता है। साउथ ईस्ट एशियन देशों में प्लेजर मैरिज का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर इंडोनेशिया में यह काफी देखने को मिलता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी हैं। कई महिलाएं रोजी-रोटी चलाने और पैसे कमाने के लिए प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनती हैं। इससे इंडोनेशिया के टूरिज्म सेक्टर और लोकल अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।


प्लेजर मैरिज का सच महिला ने सुनाई आपबीती

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में एक प्रोफेशन बन चुका है। खासकर गांवों में रहने वाली महिलाएं इसका हिस्सा बनती हैं। कुछ महिलाओं के घर वाले पैसों की लालच में आकर उन पर प्लेजर मैरिज करने का दबाव बनाते हैं, तो कुछ महिलाएं पैसे कमाने के लिए अपनी मर्जी से इस प्रोफेशन को अपना लेती हैं। रियल स्टेट इंडस्ट्री की तरह यहां भी दलाल होते हैं, जो पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार महिला से मिलवाते हैं और दोनों की शादी करवा दी जाती है।प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया में पूरी तरह से बैन है। हालांकि इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बना है, इसलिए यह धड़ल्ले से फल-फूल रही है। प्लेजर मैरिज का शिकार एक महिला ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है।

 

17 साल की उम्र में की पहली प्लेजर मैरिज

महिला का कहना है कि वो 17 साल की उम्र में प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनी थी। वैसे तो 13 साल की उम्र में कहाया की शादी उनके स्कूल के दोस्त से हो गई थी। दोनों की एक बेटी भी थी। मगर जब वो 17 साल की हुईं तो उनके दादा-दादी की नजर एक ऐसे पर्यटक पर पड़ी, जो कुछ दिनों के लिए दुल्हन की तलाश में था। सऊदी अरब से आए इस पर्यटक की उम्र 50 साल थी। लड़की से शादी के बदले उसने 850 डॉलर यानी लगभग 70 हजार रुपये दिए थे। जब तक वो इंडोनेशिया में रहा, तब तक उसके साथ पत्नी की तरह रहीं और फिर दोनों का तलाक हो गया। फिर उसने 15 शादिया और की लेकिन जिंदगी परेशानियों से भरी ही रही। प्लेजर मैरिज की ऐसी कई कहानियां इंडोनेशिया में आपको सुनने को मिल जाएँगी।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.