Rahul Gandhi Fake PA राहुल गांधी का फर्जी पीए अरेस्ट – नेताओं से लुटे करोड़ों

Rahul Gandhi Fake PA बीते दिनों उत्तराखंड की तेजतर्रार नेता और आंदोलनकारी भावना पांडे ने थाना राजपुर पर एक रिपोर्ट लिखवाई कि कनिष्क सिंह नाम का एक व्यक्ति स्वंय को एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे व पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई … उस व्यक्ति के द्वारा अपने एक साथी को भावना पांडे के आवास पीनाकिल रेजिडेंसी जाखन भेजा गया जहां उस आदमी ने भावना से 25 लाख रुपए ले गया। धनराशि लेने के बाद वो व्यक्ति कनिष्क ना तो उनका फोन उठा रहा है ना ही उनके पैसे वापस लौटा रहा है।

एसएसपी के सटीक एक्शन से गिरफ्त में  शातिर ठग  Rahul Gandhi Fake PA

Rahul Gandhi Fake PA

कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया

बाद में उस व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पहले भी कई राज्यों में बड़े नेताओं के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी उन्हें मिली जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है….इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर के माध्यम से ठगी की घटना में शामिल अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने तथा राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे पैसेफिक माल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में शातिर ठग ने बताया कि उसका असली नाम गौरव कुमार है और वह मूल रूप से अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। उसके द्वारा गूगल के माध्यम से बडी राजनैतिक पार्टियों से जुडे उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं तथा उनके करीबियों/सहयोगियों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाई गयी थी। इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो वर्ष 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था तथा वर्तमान समय में भी उस पदाधिकारी का काफी करीबी है, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर उसके द्वारा कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई इसके बाद neta.com साइट पर जाकर उस राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और अपने 3 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान व मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं, के साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया ।

एसएसपी देहरादून के तेज और सटीक एक्शन से गिरफ्त में आए इस शातिर ठग द्वारा खुद को कॉंग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी का निजी सचिव बताते हुए वर्ष 2017 में जयपुर राजस्थान में 2 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग 1 करोड़ 90 लाख तथा 12 लाख रुपए लिए गये। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 03 लाख रू0 लिए गये। अभियुक्त द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिये जाने की बात बताई गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।