Railway Viral Video आपने अब तक दिल्ली मेट्रो के रील्स वीडियो तो बहुत देखा होगा। इस पर खूब हो हंगामा भी हुआ लेकिन अभी तक इसे रोका नहीं जा सका है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे अश्लील वीडियो सामने आए जिसके बाद इसपर रोक लगाने के लिए कई नियम लगाए गए। अश्लील वीडियो के लिए दिल्ली मेट्रो तो बदनाम हो ही चुका था कि अब एक वीडियो ने इंडियन रेलवे को भी कही का नहीं छोड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां चलती ट्रेन में डांस करते दिखाई दे रही हैं।
गाने पर झूम रही हैं दोनों लड़कियां Railway Viral Video

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दो लड़कियां भोजपुरी गाने पर मदहोश होकर डांस करते दिखाई दे रही हैं। दोनों को इस बात का बिलकुल भी ख्याल नहीं है कि ट्रेन में और भी यात्री मौजूद हैं। न हीं इन लड़कियों को कानून का डर है। उन्हें शायद ये भी नहीं पता है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह वीडियो बनाना नियमों के खिलाफ है।
चलती ट्रेन में जिस गाने पर दोनों लड़कियां डांस करती दिखाई दे रही हैं, उसे मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) और फीमेल सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है। ये गाना सुनने में तो बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन इस तरह के वीडियो गाने को बदनाम करते हैं। वैसे ये वायरल हो रहे वीडियो से ये तो पता नहीं चला है कि यह कहां और किस ट्रेन की वीडियो है। लेकिन इतना भोजपुरी गाने बजने से संभावना है ये जरूर बिहार या यूपी के किसी जगह का वीडियो हो सकता है। क्योंकि, भोजपुरी ज्यादातर इन्हीं दो राज्यों में बोला या सुना जाता है।
लड़के सिर्फ लड़कियों के आंसू ही नहीं पोछते बल्कि…. https://shininguttarakhandnews.com/handsome-weeping-boys/