Ramdev On Pakistan योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड सरकार के उस फैसले पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मदरसों का सर्वे कराने की बात कही है. वहीं उन्होंने गायों में फैल रही लंपी वायरल की बीमारी पर आशंका जताई है कि इसमें कहीं पाकिस्तान को हाथ तो नहीं है. क्योंकि लंपी वायरल के अधिकांश मामले पाकिस्तान की सीमा से लगे प्रदेशों में मिले हैं.उत्तराखंड में मदरसों का सर्वे पर जब योग गुरु बाबा रामदेव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता पिछले 75 सालों से चल रही है और मूर्त रूप देने का काम उत्तराखंड सरकार ने किया.
Ramdev On Pakistan लंपी वायरस पाकिस्तानी हमला – रामदेव

- Ramdev On Pakistan योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी है, लेकिन यहां पर भी कुछ लोग गलत मंसूबे पाले बैठे हुए हैं. इस प्रदेश में मजहबी उन्माद फैलाने की खबर जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी को लगी तो उन्होंने मदरसों का सर्वे करने का फैसला लिया.मदरसों के सर्वे पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जो सही कर रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. जो गलत कर रहे हैं, उनको तो डरना ही चाहिए. वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने भी मांग की है कि मदरसों को बंद ही कर देना चाहिए. इस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आज से 30 साल पहले जब वो हरिद्वार आए थे, तो यहां पर किसी भी तरह का इस्लामिक उन्माद नहीं था. लेकिन अब जिस तरह के इस देवभूमि को कुछ लोग बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं वो चिंता का विषय है.

- Ramdev On Pakistan वहीं मवेशियों में फैले लंपी वायरस को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि ये बीमारी पाकिस्तान से लगी सीमाओं में तो बड़ी तेजी से फैली है. इसकी वजह से लाखों गायों की मौत हुई है. सनातम धर्म में जीवन का सबसे बड़ा कोई प्रतीक है तो वो गौमाता है. बाबा रामदेव ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि कही ये वायरल मैन मेड तो नहीं है और साजिश के तहत तो हिन्दूस्तान में नहीं फैलाया गया है…. देखना होगा कि उत्तराखंड सरकार के साथ बाबा रामदेव की यह जुगलबंदी और बयानों में सीएम धामी के फैसलों को समर्थन आने वाले दिनों में और किस मोड़ पर पहुंचती है।
खबर में पढ़ें – सेल्फी वाले सीएम https://shininguttarakhandnews.com/selfi-point-uttarakhand/


