ramp walk in Burka उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक मशहूर कॉलेज की छात्राओं ने रैंप वॉक किया तो बवाल मच गया। देखते ही देखते रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने मुस्लिम लड़कियों के वीडियोज को देखने के बाद उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया तो कईयों ने कहा कि बुर्का पहनकर रैंप वॉक करने में गलत ही क्या है।इन सब ट्रोलिंग को लेकर रैंप वॉक करने वाली लड़कियों का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ये तो क्रिएटिविटी है और एक अलग तरह की एक्टिविटी है। इसमें क्या गलत है?
लड़कियों ने बुर्का पहनकर एक फैशन शो में हिस्सा लिया ramp walk in Burka

मुजफ्फरनगर के श्री राम कॉलेज के शिक्षक डॉ. मनोज ने छात्रों की इस पहल का समर्थन किया। उन्होंने कहा हिजाब या बुर्का मुस्लिम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा सकता है और विश्व स्तर पर इन परिधानों से संबंधित फैशन में अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, वे बहुत मेहनती छात्र हैं। उनमें से एक ने सोचा कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं के लिए कुछ रचनात्मक करना चाहिए और दिखाना चाहिए कि हिजाब भी फैशनेबल हो सकता है।
हालाँकि, जमीयत-ए-उलेमा ने कड़ी अस्वीकृति व्यक्त करते हुए कहा कि बुर्का फैशन प्रदर्शन की वस्तु नहीं है और ऐसा कृत्य एक विशिष्ट धर्म को लक्षित करता है, जो संभावित रूप से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटनाएं हुईं तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जमीयत-ए-उलेमा ने कहा है कि इस फैशन शो से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर आप फैशन शो कर रहे हैं तो करें लेकिन किसी एक धर्म को निशाना न बनाएं।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में एक फैशन शो का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। मुस्लिम छात्राओं के बुर्का पहनकर रैंप वॉक करने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। फैशन शो में छात्राओं द्वारा बुर्का पहनने पर जमीयत-ए-उलेमा ने नाराजगी जताई। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दे डाली।
एक छात्रा ने बताया कि वह यह दिखाना चाहती थीं कि बुर्का भी फैशनेबल हो सकता है, न कि बुर्का सिर्फ घर पर पहना जाने वाला परिधान है। उन्होंने बताया कि चूंकि वह उस तरह के फैशन शो में हिस्सा नहीं ले सकती थीं, जहां छोटी पोशाकें पहनी जाती हैं, इसलिए वह मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती थीं।
सावधान ! ठग मोनिका की कहानी से सीखें सबक ! https://shininguttarakhandnews.com/girls-cyber-fraud/