IAS Transfer List कुछ दिनों से सचिवालय प्रशासन में इस बात को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है कि जल्द बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है । अंदरखाने खबर है कि एक बार फिर एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों को उनकी मौजूदा पोजीशन से बदला जा सकता है । ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कई जिलों के जिलाधिकारी और बड़े विभागों के मुखिया बदल सकते हैं। और इन सब के पीछे आधार उनकी परफॉर्मेंस को बताया जा रहा है ।
IAS Transfer List प्रभावशाली आईएएस तैयार कर रहे ट्रांसफर लिस्ट

- IAS Transfer List सचिवालय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते कई दिनों से कुछ खास अफसरों को अहम जिम्मेदारी देने के लिए मूड बना रहे थे । इसके लिए मुख्यमंत्री के एक बेहद करीबी और प्रभावशाली आईएएस अफसर ने लिस्ट तैयार की है जो बताया जा रहा है कि सीएम धामी के टेबल तक पहुंच गया है और उस पर बस अंतिम मुहर लगनी बाकी है या नहीं सरकार के पास और बेहद करीबी उस आईएएस अफसर की लॉबिंग और इर्द-गिर्द मंडराने वाले अफसरों को जल्द ही अहम विभाग सौंपा जा सकता है क्योंकि जिस तरह से बीते कुछ महीने उत्तराखंड में अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहा है उसने प्रशासनिक व्यवस्था को भी डिस्टर्ब भी कर दिया है ..

- जानकार बताते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी का सिग्नल भी पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री धामी को दे दिया है और वही हरिद्वार , देहरादून , उधम सिंह नगर , चमोली और रुद्रप्रयाग सहित तमाम ऐसे जिले हैं जहां पर पार्टी को अपनी पकड़ और मजबूत करनी है। लिहाजा जो फीडबैक पार्टी से सरकार को मिल रहा है और ऐसे अफसर जिनकी रिपोर्ट स्थानीय विधायक और मंत्री दे रहे हैं उसी आधार पर उनका प्रमोशन और डिमोशन तय होगा।

- IAS Transfer List मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कई बार यह कह दिया है कि विकास योजनाओं पर ढुलमुल रवैया अफसरों का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे में विभागीय मंत्रियों और अफसरों के बीच तालमेल को बेहतर बनाने के लिए भी इन अधिकारियों का तबादला एक आधार बन सकता है। प्रदेश में दो से तीन ऐसे बड़े मंत्री हैं जिन्होंने दबी जुबान यह कहा है कि उनके विभाग से जुड़े आईएएस और अन्य अधिकारी मंत्रियों के फरमान और विकास योजनाओं पर उतनी तवज्जो और गंभीरता नहीं दिखाते जिसकी उम्मीद शासन और सरकार के साथ-साथ जनता को होती है। शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए प्रदेश के एक दिग्गज मंत्री कहते हैं कि अफसरों को कई बार फाइल आगे बढ़ाने की हिदायत देने के बावजूद उनका सुस्त रवैया विकास योजनाओं पर बुरा असर डालता है। ऐसे में अफसरशाही एक ऐसा हाथी नजर आता है जिसे सरकार के अंकुश की सख्त जरूरत होती है और कभी-कभी शक्ति दिखाने के साथ-साथ उन्हें पनिशमेंट भी देना जरूरी हो जाता है।
IAS Transfer List दरअसल अपने कैबिनेट मंत्रियों के इसी फीडबैक और पार्टी के विधायकों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अफसरों के मामले में एक बड़ा फैसला ले सकते हैं , जिसमें भविष्य के 2024 चुनाव को मुख्य आधार बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो तीन से चार जिलों के जिलाधिकारी सहित कई बोर्ड और आयोग में बड़ा फेरबदल जल्द नजर आ जाएगा। एक नहीं कई प्रमोटी आईएएसभी ऐसे हैं जो कई पदों की ज़िम्मेदारी उठाये हुए हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि देहरादून , हरिद्वार , उधम सिंह नगर , नैनीताल पर फेरबदल का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। वही एमडीडीए वीसी और कुछ अन्य महकमों की जिम्मेदारी नए अफसरों को सौंपी जा सकती है । सूत्र बताते हैं कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और सरकार जल्द ही एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करेगी और इस बदलाव की सुगबुगाहट अफसरों के चेहरों पर साफ देखी जा रही है।
सीएम धामी ने दिल्ली से जोशीमठ रवाना की राहत सामग्री https://shininguttarakhandnews.com/joshimath-relief-van-faridabad/

