
Dhami Reality अस्पताल के दौरे में अचानक जब सीएम धामी एक बच्चे के सामने पहुंचे तो नज़ारा अलग ही दिखाई दे रहा था। मुस्कुराते हुए उस बच्चे से बातें की तो अफसरों के चेहरे पर भी मुस्कान तैरने लगी … स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार भी सीएम के इस सरलता और सौम्यता पर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
Dhami Reality सीएम का दिखा अलग अंदाज़

- आपको बता दें निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

Dhami Reality - Dhami Reality इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी जायज़ा लिया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

- Dhami Reality आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा , अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
लड़कियां रैपिडो बुक कर रही हैं तो सावधान ! कहीं ये न हो जाये https://shininguttarakhandnews.com/girl-in-rapido/

