Special Report By – Anita Tiwari , Dehradun
RBI 17 Points Guidelines अगर आप बाज़ार जा रहे हैं , और आपकी जेब में 500 के नोटों का बण्डल है तो ये खबर पढ़ लीजिये , क्योंकि क्या मालूम उनमें कुछ असली कुछ नकली भी हों ? बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में नकली नोट के सौदागर कम कीमत वाली करेंसी भी बाजार में चला रहे हैं। बीते दिनों पकड़े गए जाली नोटों के सौदागर ने काफी चौंकाने वाले खुलासे किए थे। क्या है खुलासा और कैसे पहचाने असली 500 की नोट आइये बताते हैं –
RBI 17 Points Guidelines 500 और 2000 के नोटों से जुड़ी नई खबर

- RBI 17 Points Guidelines बिहार में एक मामला सामने आया तो पुलिसिया पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट छापने का मास्टरमाइंड पटना का रहने वाला है, उसी के इशारे पर दो भाई नोटों की छपाई कर अलग- अलग स्थानों में सप्लाई करते रहे हैं। वही इन दोनों को नोट छापने के लिए कागज पटना से उपलब्ध करवाता रहा है। यह ऐसा अकेला मामला नहीं था।
- RBI 17 Points Guidelines कुछ दिन पहले का वाकया है। एक न्यायिक अधिकारी को दो सौ रुपये का नोट एक फल विक्रेता ने पांच सौ रुपये का नोट लेकर वापस किया। इसी दो सौ रुपये के नोट को उन्होंने किसी और दुकान पर दिया तो दुकानदार ने लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि यह नकली नोट है। कुछ दिनों पहले ही झूंसी निवासी एक टैक्सी चालक की गिरफ्तारी नकली नोट चलाने के प्रयास में हुई थी। पता चला कि वह अपने किराए के कमरे में प्रिंटर से 50, 100 और 200 के नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहा था। वह रोज तकरीबन एक हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला रहा था। इससे समझ सकते हैं कि बाजार में छोटे नकली नोट किस कदर भरे हुए हैं। यानी कह सकते हैं कि आपको भी नकली नोट मिला होगा भले ही उसे पकड़ा नहीं जा सका हो।
- RBI ने अपनी वेबसाइट Paisa bolta hai पर एक पीडीएफ अपलोड की है, जिसमें आरबीआई ने नकली नोट को पहचानने के 17 बिंदु सुझाए हैं। https://paisaboltahai.rbi.org.in/pdf/Rs500%20Currency%20Note_Eng_05022019.pdf पर उक्त पीडीएफ उपलब्ध है।
- RBI 17 Points Guidelines बिजली के सामने अगर नोट रखेंगे तो इस जगह पर 500 लिखा दिखेगा।
- 500 के नोट के नीचे छिपी इमेज को सामने से देखने पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा
- इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा
- नोट के मध्य मेंमहात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
- छोटे छोटे अक्षरों में भारत और इंडिया लिखा दिखाई देगा।
- जब आप नोट को हमला से टेढ़ा करेंगे तो हरे रंग का नोट हल्का से नीला दिखाई देगा।
- राज्यपाल के साइन और RBI का लोगों दाहिने साइट पर शिफ्ट हो गया है।
- महात्मा गांधी की छवि में एक वाटरमार्क भी दिखाई देगा।
- नोट में ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं।
- तय स्थान पर लिखे नंबर 500 का रंग हरे से नीले में बदलता है।
- नोट के दाएं तरफ अशोक स्तम्भ बना हुआ है।
- नोट के दाएं और बाएं तरफ ध्यान से देखने पर 500 रुपये लिखा दिखाई देगा और महात्मा गांधी की तस्वीर भी दिखाई देगी।
- नोट के बाएं तरफ छपाई का साल लिखा हुआ है।
- नोट पर स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ प्रिंट है।
- नोट के मध्य में लैंग्वेज पैनल बना हुआ है।
- नोट के बीच में भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की छवि दिखेगी।
- नोट में 500 रुपए आपको देवनागरी में लिखे दिखाई देंगे।
पढ़िए रोचक खबर – IPS का कबूलनामा https://shininguttarakhandnews.com/ips-pradeep-rai-amma-ki-ataichi/