Resume On Cake एक महिला ने नौकरी हासिल करने के लिए कंपनी को अनोखा बायोडाटा भेजा। आप सोच रहे होंगे आवेदन में अनोखा क्या होगा लेकिन जनाब ये बायोडाटा कोई साधारण नहीं बल्कि नई तकनीक का इस्तेमाल कर भेजा गया था। दरअसल, महिला ने अपना बायोडाटा एक केक पर लिखकर Nike कंपनी अधिकारी के पास भेजा था। केक पर उपर लिखा था, नौकरी के लिए आवेदन।
Resume On Cake नौकरी के लिए आवेदन

- Resume On Cake महिला का नाम कार्ली पावलिनेक ब्लैकबर्न है और उसने खुद इस बात का खुलासा पांच दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर किया था। उसने मशहूर स्पोर्ट्स कंपनी नाइके में नौकरी के लिए आवेदन किया था और रिज्यूमे की फोटो भी उसने शेयर की थी, जो एक केक पर प्रिंट किया हुआ था। कार्ली का यह रिज्यूमे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसके इस अनोखे इडिबल रिज्यूमे की तारीफ भी कर रहे हैं।
Resume On Cake बस, कंपनी को अलग अंदाज में बताना चाहती थी
Resume On Cake कार्ली ने अपनी पोस्ट में लिखा, कुछ हफ्ते पहले मैंने नाइके को केक पर अपना बायोडाटा भेजा था। जी हां, वही जो आप फोटो में देख रहे हैं और यह भी सही है कि वह केक पर प्रिंट था। नाइके ने जस्ट डू इट डे के लिए उत्सव मनाया था। इसमें लेब्रोन जेम्स, कॉलिन कैपरिनक समेत कई और मेगा स्टार शामिल हुए थे। उसने बताया कि कंपनी वर्तमान में किसी पद के लिए भर्ती नहीं कर रही थी, मगर वह कंपनी के अधिकारियों को अपने बारे में बताना चाहती थी।
Resume On Cake डिलीवरी मैन ने कंपनी के फ्रंट डेस्क पर छोड़ा केक
Resume On Cake महिला ने कहा कि वह कुछ नए तरीके से कंपनी को अपने बारे में बताना चाहती थी और इसके लिए उसने यह तरीका चुना। एक बड़ी पार्टी में अच्छा सा केक भेजने से बेहतर और क्या हो सकता है। मैं अपने पूर्व सहयोग ट्रेंट गैंडर के साथ बात कर रही थी, तो उसने मुझे बताया कि यह एक क्रिएटिविटी वाली जगह है। कुछ बेहतर करके भेजो, तब मैंने न्यू क्रिएशन करते हुए यह किया। इसके बाद मैंने अपना रिज्यूमे तैयार किया और बड़े से इडिबल केक पर प्रिंट कराया और कैरोलिना से ओरेगन स्थित ऑफिस को डिलीवर करा दिया। जिसके बाद ये आईडिया सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड हो रहा है।
गर्लफ्रैंड बनो 2 लाख महीना दूंगा , दिया खुला ऑफर https://shininguttarakhandnews.com/boys-need-girlfriends-on-salary-china/
