देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट —

Rishikesh Adventure Trip अगर आप गर्मियों में घूमने का मूड बना रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन विकल्प है शिवपुरी के शानदार बीच और लोकेशंस … ऋषिकेश से 16 किमी दूर एक गांव हैं जो अपनी एक्टिविटी के लिए काफी फेमस हैं। यहां पर प्री वेडिंग फोटोशूट, मूवी शूटिंग के साथ-साथ एडवेंचर राइड भी होती हैं जिसका मजा आप भी ले सकते हैं।
Rishikesh Adventure Trip पानी में तूफ़ान – हवा में उड़ान की रोमांचक दुनिया

कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बॉनफायर, बंजी जंपिंग और जिपलाइन इस तरह के एडवेंचर यहां पर कराए जाते हैं।अगर आप वीकेंड में घूमने का प्लान कर रही हैं तो शिवपुरी इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ता।

Rishikesh Adventure Trip जब भी रिवर राफ्टिंग की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में ऋषिकेश आता है। अगर आप ऋषिकेश घूमने गए हैं और इस तरह की एक्टिविटी नहीं की है तो आपकी ट्रिप पूरी नहीं होती है। लेकिन इस बार आप रिवर राफ्टिंग करने के लिए शिवपुरी जा सकते हैं। यहां पर आपको कई सारे ऑपरेटर मिलेंगे जो इस एक्टिविटी को कराएंगे। यहां पर रिवर राफ्टिंग करते वक्त खूबसूरत नजारे देखने को मिलेगे। जिसको देखकर दिल खुश हो जाएगा।

Rishikesh Adventure Trip बंजी जम्पिंग
Rishikesh Adventure Trip कई ऐसी जगहें हैं जहां पर बंजी जंपिंग कराई जाती है शिवपुरी बंजी जंपिंग के लिए काफी फेमस है। कई सारे पर्यटक दूर-दूर से यहां आकर इसका मजा लेते हैं। इसमें आपको ऊंचाई से नीचे गिराया जाता है साथ ही सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाता है। जब आपको ऊपर से नीचे गिराया जाता है तो आपको घाटी और नीचे बहती नदी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

लेकिन शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ की सलाह है कि अगर आपको दिल से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इस तरह की एक्टिविटी करने से बचें।

जिप लाइनिंग करें
Rishikesh Adventure Trip अगर आपको पहाड़ों का व्यू देखना काफी पसंद है तो इसके लिए जिपलाइन जरूर करें। ये ऊंचे- ऊंचे पहाड़ों के बीच कराई जाती है। इसमें आपको कमर पर बंधी रस्सी के सहारे से एक छोर से दूसरे छोर पर जाना होता है। इसको कराने के लिए आपके साथ एक ट्रेनर को रखा जाता है जो आपकी सुरक्षा का खास ध्यान रखता है। ये एक थ्रिलिंग और धड़कने तेज करने वाली एक्टिविटी है। ऐसी और भी कई सारी एक्टिविटी हैं जो आप ऋषिकेश के पास मौजूद शिवपुरी में जाकर कर सकते हैं साथ ही आप चाहे तो वहां पर रुक भी सकते हैं। रात में वहां कैंपिंग भी होती है।
सावधान ! क्या आपका बाथरूम सुरक्षित है ? https://shininguttarakhandnews.com/bathroom-health-safety/

