Romantic Stories प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा । प्यार में पड़ने के बाद लोग सही-गलत की पहचान तक भूल जाते हैं। अमेरिका में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां 70 साल की एक महिला ने अपने से एक साल छोटे शख्स से शादी की और अब वो अपने रोमांस की कहानियां सबको सुना रही है। लोगों को उन्होंने कहा कि उनका रोमांस किसी यंग कपल से कम नहीं है।
Romantic Stories : 70 साल की दुल्हन

- Romantic Stories सिंथिया की उम्र 70 साल है वहीं जेम्स 69 के हैं। बेटे के कहने पर सिंथिया ने डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाया । जहां उनकी मुलाकात इस जेम्स से हुई। जेम्स लॉस वेगास में रहते थे। वो एक प्रो पोकर प्लेयर थे। दोनों के बीतचीत शुरू हुई और एक हफ्ते की दोस्ती के बाद ही जेम्स सिंथिया से मिलने फ्लोरिडा आए और फिर दोनों ने 6 महीने का वक्त साथ बिताया।
Romantic Stories 18 महीने की दोस्ती के बाद शादी दोनों ने 18 महीने तक एक दूसरे को डेट किया और फिर इसी साल जून में शादी की है। शादी के बाद से दोनों बेहद खुश है और लोगों से अपने रोमांस के किस्से शेयर कर रहे हैं। इनसाइडर से बातचीत में सिंथिया ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि जेम्स उनकी हर जरूरत को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसी वजह से एक दूसरे के बिना आधा घंटा तक नहीं रह सकते हैं। दोनों ने मैरिड लाइफ की डिटेल लोगों के साथ शेयर की।
ब्रिटिश सत्ता पर ऋषि राज https://shininguttarakhandnews.com/rishi-sunak-biography-new-pm/

