Rubbing Eyes अक्सर हम सोकर उठने के बाद या कभी-कभार काम करते-करते आंखों को रगड़ या मसलते हैं। मगर आंखों को रब करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको ये समझ लेना चाहिए कि आंखों में खुजली होने पर किस तरह से रब करना चाहिए।
आंखों को रब करने को लेकर डॉक्टर Rubbing Eyes

डॉ. (फिजिकल थेरेपिस्ट) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आंखों को रब करने को लेकर जानकारी दी है। शेयर किए गए वीडियो में रब की जा रही आंखों की MRI दिख रही है। इससे ये साफ समझ आ रहा है कि जब गलत तरीके से आंखों को रब करते हैं तो उससे आंखों को इंटरनली नुकसान पहुंचता है।क्या आंखों को रगड़ना हानिकारक है?
हेल्थ यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह (Health University of Utah) की ओर इसको लेकर एक लेख प्रकाशित है। जिसमें इस बात को लेकर साफ तौर पर मना किया गया है कि आंखों को सीधे तौर पर मसलना या रगड़ना रेटिना या आंख के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों को क्षति पहुंचती है। इसलिए आंखों को रब नहीं करना चाहिए।
आंखों में इंफेक्शन (conjunctivitis) का खतरा
अक्सर हाथ अधिक गंदे होते हैं। अगर हम गंदे हाथों से आंखों को रब करते हैं तो इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों का लाल होना, आंख से पानी आना, खुजली आना इत्यादि दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए भी आंखों को सीधे तौर पर रब करना सही नहीं होता है।
आंखों को कैसे रब नहीं करना चाहिए
सीधे आंख के ब्लैक वाले हिस्से पर रब ना करें और ना ही आंखों को जोर से दबाकर रगड़ना चाहिए। अगर आप इस तरह से आंखों को रब करते हैं तो ये गलत तरीका है। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।आंखों को सही तरीके से रब करना अच्छा होता है। इसलिए आंख के नीचले हिस्से, साइड या ऊपरी हिस्से पर हल्की उंगली से रब कर सकते हैं। हालांकि, इस तरह से आंख को लंबे समय तक नहीं रब करना है। ऐसा सिर्फ कुछ सेकेंड्स के लिए कर सकते हैं।