Samajwadi Party News समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि खुशी मनाना कोई गलत बात नहीं है पर हम तभी खुशी मनाने के हकदार है जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक कर रहे हो देश और प्रदेश मे महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से त्रस्त है।
Samajwadi Party News अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता का सम्मान किया – राजेंद्र पाराशर

Samajwadi Party News उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के हालत खराब है बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और आप खुशी मना रहे है।आपको देश से किए वादे पूरे करने चाहिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार और महंगाई को काबू करना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नूराकुश्ती से परेशान आ चुकी हैं ,उत्तराखंड में सपा कार्यकर्ताओं के बल पर 2023के स्थानीय निकाय के चुनावों में पुनः स्थापित होगी।

- Samajwadi Party News सपा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने उत्तराखंड का अब्दुल मतीन सिद्दकी को प्रदेश प्रभारी बनाकर छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता का सम्मान किया है प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी के नेतृत्व में सपा उत्तराखंड में मजबूत होगी और सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सपा नेता चंद्रशेखर यादव व मशकूर कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड की सम्मानित जनता कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल से परेशान हैं ओर घोटाले पर घोटाले हो रहे ओर प्रदेश सरकार चुप है जिससे उत्तराखंड सरकार के घोटालों में शामिल होने की बू आ रही है।
- Samajwadi Party News इस मौके पर सपा नेता लव दत्ता और श्रवण शंखधर ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार और महंगाई मे धकेला है। इस मौके पर लव दत्ता सुमित तिवारी , मशकूर अहमद कुरैशी, पंडित कपिल शर्मा जौनसारी तंजीम अहमद, मनी यादव, जयराम सैनी सुभाष सिंह,आशीष शर्मा चंद्रपाल भारत कुमार जितेंद्र साहिल मनमोहन गिरी राहुल दिलीप थापा नीतू कुमार सोनू पल्लव गुप्ता नरेश कुमार शर्मा हरीश अरोड़ा पवन अरोड़ा सोमनाथ गगन तनेजा सुरेश कोरी मकबूल कुरेशी ने प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
लेडी रावण से भिड़ेगी महिला हनुमान https://shininguttarakhandnews.com/unique-ramleela-uttarakhand/
