Saras Mela Nainital देवभूमि की पहाड़ी संस्कृति , पहनावा , खानपान और हुनर को मंच देने के लिए नैनीताल में हुनरमंदों का मेला लगा है जहाँ समूचा उत्तराखंड की खुशबू बिखरी दिखाई दे रही है। इसी को महसूस करने के लिए सरस आजीविका मेला 2026 के पांचवें दिन आयुक्त, कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने होली की फुहार का आनद लिया तो वहीँ मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए शॉपिंग भी की । इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ऋषेश्वर बाबा स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत रायकोट कुंवर, विकास खंड लोहाघाट, चंपावत के स्टॉल पर पहुंचकर तड़का पैन, पहाड़ी चावल आदि उत्पादों की खरीदारी की। आयुक्त कुमाऊं द्वारा खरीदारी करने पर स्टॉल स्वामी अलका राज व आरती ने खुशी जाहिर करते हुए उनका धन्यवाद किया। इससे समूह की अन्य महिलाओं का भी मनोबल बढ़ा है सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गीत लाल चुन्नी थल की बाजारा गाना प्रस्तुत किया।
सरस मेला कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है – मेयर Saras Mela Nainital

इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह मेला कुमाऊं मंडल का एक जलता दीपक की तरह है जो ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की रोशनी को चारों ओर फैला रहा है। उन्होंने कहा कि सरस मेला केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त के कहने पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शायरी प्रस्तुत की।

सीडीओ अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में यादगार आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग में पंजीकृत दल आंचल कला केंद्र, हल्द्वानी द्वारा 51 किलो फूलों से फूलों की होली की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने कान्हा मोहे ऐसो बनायो मोर, नाचूं ता ता थई थई” गीत प्रस्तुत किया जो दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया। सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गायकर ललित मोहन जोशी द्वारा हल्द्वानी में गाड़ी चली शुरू शुरू, रानीखेत बै भरती हेयु रेजीमेंट कुमाऊं 18 उम्र में मेरू छुट्टी गए मेरा गांव जैसे गीतों की प्रस्तुति पेश की गई।

51 किलो फूलों की होली पर झूमे दर्शक
सरस आजीविका मेला 2026 के इस भव्य आयोजन में जहाँ प्रदेश की मातृशक्ति के हुनर और आजीविका से जुड़े व्यवसाय को एक लाभदायक मच और अवसर मिला तो वहीँ स्थानीय नागरिकों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने का बेहतरीन अवसर भी मिला है जिसके सफल आयोजन के लिए जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय और उनकी पूरी टीम ने जमकर पसीना बहाया और स्थानीय रोजगार और ग्रामीण रोजगार के अवसरों को एक फायदेमंद प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

