Satpal Maharaj ने चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर कसे पेंच

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा रुट की सभी सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर पडने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में साफ-सफाई के उचित प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं हेतु सभी पैट्रोल पम्पों एवं होटलों में निःशुल्क शौचालय एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाए।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हम सभी चाहते हैं कि चारधाम यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो इसलिए यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भटवाडी, डबराड़ी, चडेथी आदि जगहों पर नदी का स्तर सिल्ट के कारण ऊपर उठने से सड़क के प्रभावित होने की जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से नदियों के चैनेलाइजेशन का काम पूरा होना चाहिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट (Accident-prone areas) की पहचान के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों की मैपिंग और प्राथमिकता निर्धारण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

लोनिवि मंत्री महाराज ने जी०पी०एस आधारित मशीनरी ट्रेकिंग, वन-वे सिस्टम, डायवर्जन प्लान, रोड साइन, रिफ्लेटर एवं क्रैश बैरियर की स्थिति की समीक्षा करते हुए इन तमाम व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से करने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों की सुविधा हेतु सड़क के दोनों ओर अधिकांश स्थानों पर Sign board के माध्यम से पेट्रोल पम्प, हास्पिटल एवं रेस्टोरेंट आदि की दूरी का चिन्हांकन स्पष्ट रूप से करने और रेस्टोरेंटों में उनके बाहर Free WC (Western Commode Toilet) की उपलब्धता का Sign board लगाया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में वेटर और अन्य कर्मचारियों को Hygienic Purpose के लिए Gloves पहनना अनिवार्य किये जाने, सैनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को और रैथल, द्वारा, रोड़ीताल, खोड़ाताल के खराब ट्रैक रूटों सही करने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने वर्चुअल प्रतिभा किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिन पंकज पांडे पर्यटन सचिव धीराज सिंह गबर्याल, लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई विभाग की अपर सचिव गरिमा रौंकली, मुख्य अभियंता सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहेला, बीआरओ के कमांडेंट मंजुनाथ सहित अनेक विभागीय अधिकारियों मौजूद थे।