Satpal Maharaj News : महाराज की बैठक से नदारद अफसरों पर होगी कार्यवाही 1 Truth

देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –


Satpal Maharaj News एकतरफ चारधाम यात्रा की तयारी की हाई प्रोफ़ाइल बैठक चल रही थी दूसरी तरफ प्रदेश के सबसे कद्दावर मंत्री निर्देश दे रहे थे , लेकिन अफसरसाही की हनक ऎसी कि वो मीटिंग में नज़र ही नहीं आये। इसके बाद तो महाराज का नाराज़ होना लाज़मी था लिहाज़ा उन्होंने कार्यवाही के आदेश भी दे डाले। इस दौरान सबसे अहम था महाराज का वो सुझाव जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्यवाही की बात कही है। हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक करने वालों पर भी इस बार सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

Satpal Maharaj News चार धाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा – सतपाल महाराज

Satpal Maharaj News
Satpal Maharaj News

Satpal Maharaj News ये कहना है प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का जो उत्तराखंड सचिवालय में चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Satpal Maharaj News पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सीजन में धामों एवं यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध होने चाहिएं। वाहनों की नियमित चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर अधिकांशतः मार्ग अवरुद्ध होता है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी व अन्य मशीनों आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए

Satpal Maharaj News श्रद्धालुओं गुमराह करने वालों पर सख्त कार्यवाही – महाराज

Satpal Maharaj News उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 10 करोड़ की धनराशि का बीमा भी करवाया जायेगा। समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका अभिवादन जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बद्री विशाल और जय केदार के उद्बोधन से होना चाहिए। उन्होंने धामों में फूट मसाज की उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

Satpal Maharaj News
Satpal Maharaj News

Satpal Maharaj News पर्यटन मंत्री महाराज ने समीक्षा बैठक के दौरान पशुपालन, शहरी विकास एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश जाहिर करते हुए कार्यवाही के भी निर्देश दिए। उन्होंने चार धाम यात्रा पर अस्थाई चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस एवं एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

सुपरहिट मानसखंड आ रही है आपके शहर https://shininguttarakhandnews.com/manaskhand-jhanki-video/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.