देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

Saurabh Bahuguna in Australia शिक्षा योग्यता और दूरदर्शिता आज के नेताओं की सबसे बड़ी जरूरत है और अगर समाज का भला करना है तो जनप्रतिनिधियों को संवेदनशील भी होना पड़ेगा। ऐसे ही एक युवा जन प्रतिनिधि हैं उत्तराखंड सरकार के संवेदनशील कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आम जनता से बेहद मधुर रिश्ता बनाने के साथ सरकारी योजनाओं को आम जनता तक ले जाने की कला में पारंगत सौरभ बहुगुणा सितारगंज से विधायक हैं और उनका कामकाज देखकर अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि मंत्री पद की बड़ी ज़िम्मेदारी वो पहली बार निभा रहे हैं।
Saurabh Bahuguna in Australia आधुनिक भेड़ पालन विधि ट्रेनिंग को अपनाएगा उत्तराखंड- सौरभ बहुगुणा

- Saurabh Bahuguna in Australia आजकल प्रदेश सरकार में पशुपालन और रोजगार के साथ-साथ कई बड़े विभाग देख रहे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जहां वो उत्तराखंड में पशुपालन से जुड़ी योजनाओं को सार्थक और प्रभावी बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार के संबंधित विभागों का दौरा कर वहां के कामकाज को समझ रहे हैं … इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बड़ी बारीकी और टेक्निकल काबिलियत और सूझबूझ दिखाते हुए पशुपालन , दुग्ध और कई अलग-अलग पॉइंट्स पर स्टडी भी कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2019 -20 में राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अंतर्गत भारत सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऑस्ट्रेलियन मैरीनों भेड़ों के आपूर्तिकर्ता रोजविले पार्क मेरिनों स्टड फार्म का डब्बों, न्यू साउथ वेल्स में भी वो पहुंचे हैं।

- Saurabh Bahuguna in Australia धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आस्ट्रेलिया के इस दौरे को सफल बनाते हुए उत्तराखंड में स्वरोजगार महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाए जाने की योजनाओं और पशुपालकों की जिंदगी को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर समृद्ध बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में पशुपालन विभाग एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जिसको मजबूत बनाते हुए उत्तराखंड की समृद्धि और आर्थिकी को सशक्त बनाया जा सकता है। जिसमें उनका उत्तराखंड से ऑस्ट्रेलिया तक का दौरा आने वाले दिनों में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Saurabh Bahuguna in Australia इस दौरान अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे में मंत्री सौरभ बहुगुणा न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग के कार्यालय पहुंचे जहाँ उच्चायुक्त नीता भूषण के साथ उत्तराखंड के कौशल विकास, पशुपालन और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में न्यूजीलैंड के संभावित सहयोग पर चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के भेड़ पालकों की आजीविका बढ़ाने पर राज्य सरकार का पूरा जोर है। अब ऑस्ट्रेलिया के साथ एमओयू साइन होने के बाद आजीविका संवर्धन के साथ ऊन उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी

Saurabh Bahuguna in Australia आम आदमी की बोलचाल में ये ज़रूर कहा जा सकता है कि अगर प्रदेश और देश में काबिल युवाओं के हाथ में सत्ता की बागडोर होगी तो विकास का सूरज जरूर होता है।उम्मीद की जानी चाहिए कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2025 तक उत्तराखंड को सर्वोत्तम राज्य बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं , उसमें उनके सबसे युवा और भरोसेमंद कैबिनेट मंत्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा मील का पत्थर साबित होगा।
बर्फ़बारी में कीजिये यादगार शादी , सतपाल महाराज ने दिया देश को निमंत्रण https://shininguttarakhandnews.com/snow-wedding-uttarakhand-maharaj/

