देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Self Defence Training प्रदेश की अनुभवी आईपीएस और पौड़ी गढ़वाल की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे जब जिस जिले में ज़िम्मेदारी सम्हालती हैं अपने नए नए प्रयोग और जन सामान्य के बीच जन जागरूकता के कार्यकर्मों से सुर्खियां बटोरती हैं। देहरादून , चमोली और अब पौड़ी में उनके मिशन का अहम हिस्सा बना है अपराध मुक्त उत्तराखंड के लिए पहाड़ की बेटियों को आत्म निर्भर और आत्म रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करना ….
Self Defence Training का दिया जा रहा प्रशिक्षण

Self Defence Trainingइसके पहले भी राज्य में उत्तराखंड मित्र पुलिस की छवि को आम जनमानस में भरोसे और सहयोगी के रूप में जोड़ने के लिए उन्होंने कई कामयाब अभियान आगे बढाए हैं … “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरूजी का साथ” यानि “आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने और आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने निर्देशित किया है।

Self Defence Training योजना को साकार करते हुए महिला हेल्प डेस्क कालागढ़ पुलिस टीम राजकीय इण्टर कालेज कालागढ़ में जाकर छात्राओं को जागरूक कर रही है जिसमें उन्हें कई जानकारियां भी दी जा रही है। पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी होगी | सोशल साइट्स (फेसबुक इन्टाग्राम आदि) पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेल जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी दी गयी।
Self Defence Training / UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं जो उनको विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी। छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, गुड टच बेड टच, साइबर अपराध, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, नशा उन्मूलन और उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
ये खबर दिन में सोने वालों की नींद उड़ा देगी https://shininguttarakhandnews.com/daytime-napping-alert/

