Sex Racket Busted अश्लील धंधे का खुलासा – लड़कियों की रेट लिस्ट बरामद

Sex Racket Busted देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्ले ग्रुप स्कूल परिसर के पीछे कथित तौर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो कथित दलालों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को वहां से मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में किराये के कमरों में यह अवैध गतिविधि चलाई जा रही थी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, दवाइयां, कंडोम, कुछ डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और लेन-देन से जुड़ी डायरी बरामद हुई है। डायरी में कथित तौर पर लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब-किताब दर्ज मिला है।

लड़कियों की रेट लिस्ट और हिसाब-किताब दर्ज Sex Racket Busted


कई महीनों से थी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई महीनों से देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ क्योंकि सामने के हिस्से में प्ले ग्रुप स्कूल संचालित किया जा रहा था, लेकिन गतिविधियां बढ़ने के बाद लोगों ने विरोध शुरू किया और शिकायत जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई।मामले की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को स्थिति संभालनी पड़ी।


राजस्थान के दो युवक हिरासत में

पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी आशीष पांडे (42 वर्ष) और जंग बहादुर (50 वर्ष) को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों पर सेक्स रैकेट संचालन में शामिल होने का संदेह जताया गया है। कैंट थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।जांच में सामने आया कि वहां मिली युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली क्षेत्र की रहने वाली हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी और नौकरी का झांसा देकर उन्हें देहरादून लाया गया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

छापेमारी के दौरान बरामद मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और हिसाब-किताब वाली डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें ग्राहकों, पैसों के लेन-देन और संपर्कों से जुड़ी अहम जानकारी हो सकती है। डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

HIV संक्रमण की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं

सूत्रों के मुताबिक एक युवती के बैग से HIV उपचार से जुड़ा मेडिकल दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग और जांच एजेंसियां पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुटी हैं।स्कूल जैसे परिसर में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की खबर सामने आने के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।