देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

SGRR Cadets Honored गणतंत्र दिवस 2023 नई दिल्ली की परेड में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने वाले एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को श्री दरबार साहिब में मंगलवार को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनसीसी छात्र सागर कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड पीएम रैली में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडिट अमन डिमरी, विवेक रावत व हर्षिता कंडारी ने भी भाग लिया।
SGRR Cadets Honored श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया सम्मानित

- SGRR Cadets Honored यह बेहद गौरव की बात है कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट सागर कुमार को राज्य की ओर उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। छात्र सागर कुमार के अलावा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडिट अमन डिमरी, विवेक रावत व हर्षिता कंडारी ने भी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

- SGRR Cadets Honored श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से सागर कुमार को दस हज़ार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अन्य एनसीसी प्रतिभागियों को पाॅच पाॅच हज़ार रुपये की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डाॅ खिलेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अनुष्का काला भी उपस्थित रहे।
दो पत्नियों ने पति का किया अनोखा बंटवारा https://shininguttarakhandnews.com/2-wives-divided-husband/

