SGRRU में शहीदी दिवस पर गूंजा “इंकलाब जिंदाबाद”

SGRRU देहरादून की सड़कों पर दिखी देशभक्ति की भावना और गूंजा देशभक्तों के जयकारे का उद्घोष जी हाँ मौक़ा था शहीदी दिवस का और टीम थी मेरा युवा भारत देहरादून की जिन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पदयात्रा कर भारत और तिरंगे की शान में जोश और जज्बे की लहर भर दी …. इस शानदार कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।

देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया SGRRU


इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आनंद एवं कमला की गरिमामयी उपस्थिति रही।