Shocking Smuggling Trick : स्मगलिंग का होश उड़ाने वाला वीडियो – गुटखा पाउच में डॉलर 1 crime

Shocking Smuggling Trick  डॉलर की तस्करी का यह अजीब मामला सबको हैरान कर देता है। बैंकाक जाने वाली एक उड़ान में सवार होने वाले एक व्यक्ति को सोमवार को कोलकाता हवाईअड्डे से हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि उसके पास से जब्त किए गए गुटखा के पैकेटों में 40,000 अमेरिकी डॉलर छिपे हुए पाए गए थे।

Shocking Smuggling Trick  गुटखा पाउच फाड़कर देखा, तो निकले डॉलर

Shocking Smuggling Trick
Shocking Smuggling Trick
  • Shocking Smuggling Trick  एक अधिकारी ने यह जानकारी देते बताया कि स्पॉट इंटेलिजेंस पर कार्रवाई करते हुए यात्री को उसके चेक-इन सामान की सुरक्षा जांच के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।आगे की जांच चल रही है। कोलकाता सीमा शुल्क विभाग(Kolkata customs department) के अधिकारियों ने एक यात्री के चेक-इन सामान से 40,000 अमेरिकी डॉलर बरामद किए, जिनकी कीमत 32 लाख रुपये से अधिक थी। अमेरिकी मुद्रा के 100 डॉलर के नोट कई गुटखा पाउच के अंदर छुपाए गए थे।
  • Shocking Smuggling Trick  समाचार एजेंसी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, एक सीमा शुल्क अधिकारी को गुटखा पाउच वाले पैकेट को फाड़ते हुए देखा जा सकता है। अधिकारी जब गुटखा पाउच में से एक को फाड़ता है, तो उसमें से दो 100 अमेरिकी डॉलर के बैंक नोट मिलते हैं। ये नोट छोटे गुटखा पाउच के अंदर चतुराई से रखे गए चांदी के आवरण में छुपाए गए थे।

  • Shocking Smuggling Trick  एक कस्टम्स अधिकारी ने कहा, ‘आव्रजन(immigration) संबंधी औपचारिकताओं के बाद पैसेंजर को बैंकॉक के लिए रवाना होना था। हमने उसे रोका और उसके चेक-इन सामान की तलाशी के दौरान पाया कि वह डॉलर की तस्करी कर रहा था। तलाशी के परिणामस्वरूप गुटखा पाउच के अंदर छुपाए गए 40,000 डॉलर बरामद हुए, बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है, जबकि यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

MUST READ THIS STORY – https://shininguttarakhandnews.com/bharat-jodo-yatra-22-jyoti-rautela/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.