SIR in Uttarakhand उत्तराखण्ड में चल रहे SIR के सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बी. वी. आर. सी.पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों का SIR के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल SIR in Uttarakhand

उन्होंने अवगत कराया कि ,उत्तराखण्ड में SIR कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि SIR के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि लगभग 8 लाख 26 हजार मतदाता ASD श्रेणी में पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12,543 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक BLO को 100-100 फार्म 6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि जो नागरिक किसी भी वजह से मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए, उन्हें पुनः अवसर मिल सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 5 आक्षेप ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक ही व्यक्ति द्वारा नाम हटाने के लिए 5 से अधिक आक्षेप प्रस्तुत करने पर ERO द्वारा ऐसे प्रकरणों की व्यक्तिगत जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सहित भाजपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

