Smoke Weed दुनिया में कहीं भी पहुंच जाइए, स्मोकिंग किसी न किसी रूप में लोगों को प्रभावित कर रही है. कहीं नेचुरल चीज़ों से लोग नशीला धुआं बना लेते हैं तो कहीं सिगरेट और बीड़ी से ही काम चला रहे हैं. स्मोकर्स की खास बात ये भी है कि वो इसे छोड़ने की बात तो रोज़ करते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते. ऐसे ही गंजेड़ियों के लिए एक नौकरी मार्केट में आ चुकी है, यहां उन्हें गांजा फूंकने के बदले अच्छी-खासी सैलरी भी ऑफर की जा रही है.
Smoke Weed कंपनी चाहती है एक्सपर्ट गंजेड़ी

- Smoke Weed कंपनी ने खासतौर पर गंजेड़ियों के गजब का जॉब ऑफर दिया है. नौकरी के विज्ञापन के मुताबिक, आपको सिर्फ गांजा फूंकना है और इसके बदले में 88 लाख रुपये भारी-भरकम सैलरी भी मिलने वाली है. अब गंजेड़ियों ने इस नौकरी के लिए लाइन लगा दी है यानि कम्पटीशन यहां भी कम नहीं है. सोशल मीडिया पर तो लोग इस नौकरी के बारे में सुनकर ही दंग हो रहे हैं लेकिन ये अजीबोगरीब जॉब ऑफर प्रोफेशनली गांजा पीने वालों के लिए निकाला गया है.

- Smoke Weed जर्मनी की एक कंपनी को एक ऐसे कर्मचारी की तलाश है, जो पेशेवर तरीके से गंजेड़ी हो. आप हैरान मत होइए, इस कंपनी का नाम ही Cannabis Sommelier है और उसे अपने लिए एक प्रोफेशनल स्मोकर की तलाश है. प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्हें ‘वीड एक्सपर्ट’ (Weed Expert) की तलाश है.

कोलोन बेस्ड कैन मेडिकल, जर्मन फार्मेसी को दवा के तौर पर कैनबिस यानि भांग बेचती है. इसके लिए उसे ऐसे लोगों की तलाश है, जो उसके प्रोडक्ट को सूंघे, महसूस करे और स्मोक करके उसकी गुणवत्ता की जांच करे. इसके लिए 88 लाख रुपये सैलरी दी जा रही है मज़े की बात ये भी है कि इस नौकरी के लिए भी टफ कॉम्पिटिशन है क्योंकि गंजेड़ियों ने अर्ज़ियाँ की झड़ी लगा दी है.
पति-पत्नी के मुस्कुराने पर 5 दिन की पाबंदी ! https://shininguttarakhandnews.com/strange-indian-traditions/

