Whats App Fraud व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोग तो ऐसे ठगों के निशाने पर होते ही हैं, अब नेताओं और मंत्रियों को भी ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। देश के अलग अलग राज्यों से ऎसी ही खबरें अक्सर चौंका देती हैं जहाँ अफसरों , मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट्स के फेक प्रोफाइल से आर्थिक अपराध किये जाने की जानकारी मिलती है। दिल्ली हो या उत्तराखंड ऎसी घटनों से हमें और आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है।
Whats App Fraud व्हाट्सऐप पर बनी मंत्री जी की फेक प्रोफाइल

Whats App Fraud ताज़ा मामला केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से जुडी है जहाँ उनके नाम पर फ़र्ज़ी व्हाटसप नंबर से धोखाधड़ी की जाने की कोशिश की जा रही थी। नागालैंड में जल्द ही चुनाव होने हैं और हरदीप पुरी की के नाम से जो व्हाट्सऐप जा रहे थे उनमें नेताओं को चुनावों को लेकर एक से बढ़कर एक ऑफर दी जा रहीं थीं। बात बढ़ी तो मिजोरम के चुनाव प्रभारी एम किकोन तक भी पहुंची और फिर पता चला कि मंत्री जी के नाम से हो रही थी बड़ी धोखाधड़ी। ठगों ने केन्द्रिय मंत्री और बीजेपी के नेताओं को भी अपने निशाने पर ले लिया था। हरदीप सिंह पुरी के नाम से व्हाट्सऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई थी और उसी प्रोफाइल से नेताओं को चुनाव के लुभावने ऑफर दिए जा रहे थे ।

Whats App Fraud एम किकोन ने नागालैंड पुलिस को की इस बात् की खबर दी। कोहिमा थाने में धोखाधड़ी की एक जीरो एफआईआर दर्ज हुई और उसे दिल्ली भेज दिया गया। खबर मंत्री जी के पास भी पहुंची। ठगी के खिलाफ मंत्री जी के ऑफिस से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। तुरंत जांच शुरू हुई। हर कोई ये जानना चाह रहा था कि कौन था ये ठग जिसने मंत्री जी के नाम पर ही बना डाली फर्जी प्रोफाइल। जिन नेताओं के पास ये मैसेज पहुंचे उनसे सारी डीटेल्स मांगी गईं। दिल्ली के गीता कॉलोनी थाने में केस दर्ज हुआ।
Whats App Fraud व्हाट्सऐप की धोखाधड़ी से सावधान !

Whats App Fraud तो फिर क्या कोई और है जो शख्स की मोबाइल नंबर को व्हाट्सऐप में इस्तेमाल कर रहा है और नेताजी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गीता कॉलोनी के रहने वाले इस शख्स को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। व्हाट्सऐप पर धोखाधड़ी के मामले वैसे तो कई बार सामने आते रहे हैं, लेकिन आजकल बड़े-बड़े लोगों के नाम पर भी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लूट का ये नया धंधा शुरू हो गया है जिसे बेहद सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल जब भी कोई बड़े नाम की प्रोफाइल देखता है तो लोगों को उसपर यकीन हो जाता है और इसी का फायदा उठाते हैं ऐसे साइबर ठग। जिनसे हमें और आपको सावधान रहने की ज़रूरत है।
कथक डांस देख लड़की के हुनर को कहेंगे वाह !https://shininguttarakhandnews.com/trending-kathak-dance-tumse-milke/

