Terror of Flies मीडिया में इन दिनों उत्तर प्रदेश का एक गाँव सुर्ख़ियों में है। यूँ तो समस्या पुरानी है लेकिन जब समस्या मीडिया के ज़रिये सामने आती है तो सरकार और समाज को इसकी खबर लगती है। बात हरदोई की है जहां के कई गांव इस अजीबो-गरीब समस्यां से परेशान है. इस क्षेत्र में अब बहुएं ससुराल नहीं आ रही हैं. क्षेत्र में मक्खी एक विकट समस्या के रूप में बनी हुई है.
Terror of Flies गांव मक्खियों के आतंक से परेशान

Terror of Flies उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव मक्खियों के आतंक से परेशान है. अब मक्खियों का आतंक कुछ इस कदर बढ़ गया है कि इन गांव में कोई भी अपनी बेटी की शादी तक नहीं करना चाहता है और जिनकी शादियां हो गई हैं उनकी पत्नियां अब अपनी ससुराल में वापस आना नहीं चाह रही है. वैसे एक-दो परिवार नहीं बल्कि दर्जनों मामले अब चर्चा का विषय बने हुए हैं

Terror of Flies मक्खियों का आतंक कुछ इस कदर बढ़ा हुआ है कि दिन में भी लोग मच्छरदानी लगाकर रोजमर्रा के कार्य कर रहे हैं. इस विकट समस्या को लेकर कई बार किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर रोड जाम तक किया है. यहां तक की मक्खियों के आतंक से निजात पाने के लिए लोग जेल तक जा चुके हैं. वहीं क्षेत्रीय लोग मक्खियों के आतंक की वजह एक बड़े पोल्ट्री फार्म को मान रहे हैं.

Terror of Flies हरदोई के अहिरोरी ब्लाक के बढ़ईयनपुरवा समेत सात गांव में मक्खियों के आतंक से करीब 22 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है.मक्खियों की मुख्य वजह क्षेत्र में बना पोल्ट्री फार्म और उसकी गंदगी है.आरोप यह है कि पोल्ट्री फार्म के लोग मृत मुर्गियों और उनकी गंदगी को खुले में डाल रहे हैं, जिससे गंदगी दुर्गंध होने के कारण बड़ी संख्या में मक्खियां उत्पन्न हो रही हैं और वह क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को प्रभावित कर रही हैं.

Terror of Flies यह मक्खियां ज्यादातर गांव के घरों में सो रहे बच्चों भोजन बर्तन हर तरफ दिखाई पड़ रही हैं. मक्खियों की बहुतायत होने के कारण ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं. इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है. लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मक्खियों की समस्या संज्ञान में है समस्या के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं क्षेत्र का मौका मुआयना कराया गया है जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा.
महिलाओं का सीक्रेट जुंबा क्या है ? https://shininguttarakhandnews.com/zumba-dance-benefits/

