SGRR Convocation Dhami : CM धामी बांटेंगे 1st SGRR दीक्षांत समारोह में डिग्रियां 1 Great News

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट 

SGRR Convocation Dhami श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह  11 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी समारोह के मुख्य अतिथि व उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर, प्रो. डी.पी. सिंह, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान में शिक्षा सलाहकार, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश मुख्य वक्ता होंगे। दीक्षांत समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी, इनमें से 215 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। 

SGRR Convocation Dhami  215 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक

SGRR Convocation Dhami
SGRR Convocation Dhami

SGRR Convocation Dhami 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के  चार छात्रों को कुलाधिपति ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने दी।  डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की ओर से समाज की दो विशिष्ट विभूतियों को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

पहली विभूति सुमित प्रजापति हैं। सुमित जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक हैं। उत्तराखण्ड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश में नियमित नेत्र जाॅच शिविर, नेत्र आपरेशन, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संचालित करने में इनका अहम योगदान हैं। काबिलेगौर है कि सुमित प्रजापति स्वयं अब तक 50 से अधिक बार रक्तदान भी कर चुके हैं । सुमित ने अपनी शादी के दिन भी रक्तदान कर समाज के सामने एक नजीर पेश की, उनसे प्रेरित होकर उनकी दुल्हन ने भी विवाह के दिन रक्तदान किया।

SGRR Convocation Dhami  
SGRR Convocation Dhami

SGRR Convocation Dhami  सुमित प्रजापति का नाम वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें डी.लिट. की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। दूसरी विभूति संदीप गुप्ता हैं। संदीप गुप्ता, समाज सेवी, अन्न बचाओ अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ’उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ के संदेश के साथ अन्न बचाओ मुहिम को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। संदीप गुप्ता शादी ब्याह व अन्य समारोहों में जाकर लोगों से भोजन को अनावश्यक बर्बाद न करने की अपील करते हैं। संदीप गुप्ता को भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से डी.लिट. की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

होटल में प्री वैडिंग काण्ड का दून पुलिस ने किया खुलासा ! https://shininguttarakhandnews.com/dehradun-police-pre-wedding/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.