Thailand Girl Froud अब आपको हैरान करने वाली खबर बताते हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी इस वक्त सोशल मीडिया पर है किसी न किसी प्लेटफार्म के जरिए हम और आप सोशल मीडिया पर अपनी बातें और अपनी फोटो वीडियो को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला हो गया इसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन आपके लिए यह खबर एक चेतावनी भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक हसीना घोटालेबाज़ दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला कर देश छोड़कर भागने की फिराक में है , उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। थाईलैंड की यूट्यूबर ने फोलोअर्स को निवेश का झांसा देकर 437 करोड़ का चूना लगा दिया है।
Thailand Girl Froud थाईलैंड की मशहूर यूट्यूबर हैं नथामोन खोंगचक

- Thailand Girl Froud थाईलैंड की मशहूर यूट्यूबर नथामोन खोंगचक अपने फॉलोअर्स से करोड़ों रुपए लेकर फरार है। कथित तौर पर विदेशी मुद्रा व्यापार घोटाले के जरिए उसने हजारों फोलोअर्स के साथ 5.5 करोड़ डॉलर (करीब 437 करोड़ रुपए) की धोखाधड़ी की। यह सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है।थाई पुलिस नथामोन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। फोलोअर्स का आरोप है कि नट्टी के नाम से मशहूर नथामोन ने उन्हें निवेश पर भारी रिटर्न का वादा किया था। वह दो महीने से गायब है। यूट्यूब चैनल पर उसके 8.47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Thailand Girl Froud सोशल मीडिया पर जून से गैर-हाजिर

- Thailand Girl Froud जून के बाद से नट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मई में अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में नट्टी ने कहा था कि उस पर निवेशकों का 27.5 मिलियन डॉलर बकाया है। उसने दावा किया था कि उसके दलाल ने मार्च से उसके ट्रेडिंग खाते और धन को अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन वह पैसे चुकाने की कोशिश करेगी। नट्टी ने यूट्यूब चैनल के साथ-साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी निवेश का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया। उसने निवेश पर 35 फीसदी तक रिटर्न के सब्ज बाग दिखाए। अब तक 102 लोगों से शिकायतें मिली हैं। हर दिन नए पीडि़त सामने आ रहे हैं।
तुम बहुत मोटी हो गयी हो , सॉरी https://shininguttarakhandnews.com/divorce-for-unfit-figure-wife/

