TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY भारत सरकार द्वारा LGBTQI कम्युनिटी को बराबर की मान्यता दी जा चुकी है, लेकिन यह फैसला इतना आसान नहीं था। इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि उन्हें आज भी सम्मान के लिए लड़ाई करनी करनी पड़ रही है, जिससे अपने सपने को पूरा कर पाना उनके लिए आसान नहीं हैं। हीन और उपहास के बावजूद इन सबसे बाहर निकल कर 20 वर्षीय एडम हैरी (Adam Harry) देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट बने हैं।
TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY : देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट

TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY एडम के लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार जब एडम के परिवार को उनके ट्रांसजेंडर होने का पता चला, तब उन्होंने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और उनसे सारे रिश्ते भी तोड़ दिए। जब यह बात केरल सरकार को पता चला तो उन्होंने एडम के टैलेंट को पहचानते हुए उसकी मदद करने का फैसला किया। सरकार एडम की सारी ट्रेनिंग का खर्च उठाएगी, जिसमें राज्य सामाजिक न्याय विभाग ने 23.34 लाख रुपये का खर्च उठाने का फैसला किया हैं।

TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY हार्मोनल थेरेपी ले रहे व्यक्ति को ड्यूटी नहीं दी जा सकती – डीजीसीए
- TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY भारत के पहले ट्रांसजेंडर पायलट एडम हैरी को देश के विमानन नियामक से स्पष्टीकरण मिलने के बावजूद विमान उड़ाने के अपने सपने को पूरा करने की फिक्र है. उनका कहना है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह साफ कह दिया है कि हार्मोनल थेरेपी ले रहे व्यक्ति को विमान उड़ाने की ड्यूटी नहीं दी जा सकती.

- TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY डीजीसीए ने कहा है कि ट्रांसजेंडर लोगों के पायलट बनने पर कोई पाबंदी नहीं है और उसने हैरी को वाणिज्यिक पायलट का लाइसेंस पाने के लिए मेडिकल जांच के वास्ते पुन: आवेदन देने को कहा है. हैरी के पास निजी पायलट का लाइसेंस है. उन्होंने कहा कि नियामक निकाय के आश्वस्त करने वाले शब्द विरोधाभासी हैं क्योंकि उसने साफ कर दिया है कि ‘हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी’ (महिला से पुरुष बनने की थेरेपी) ले रहे व्यक्ति को विमान उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है…

- TRANSGENDER PILOT ADAM HARRY एक और जहां एडम के सपने सच हुए वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई (MU) से पहली ट्रांसजेंडर ‘श्रीदेवी’ (Shridevi) ने डिग्री हासिल की हैं। भरतनाट्यम डांसर, इंटीरियर डिज़ाइनर और मेकअप आर्टिस्ट श्रीदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस ऐंड ओपन लर्निंग(IDOL) से मनोविज्ञान, साहित्य और सोशियोलॉजी विषय से बीए की डिग्री ले रही हैं। श्रीदेवी और एडम ने अपने सपनों को बहुत संघर्ष के बाद सच किया हैं, उनकी यह सफलता हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।
ज़रूर पढ़ें रोचक खबर – घड़ियाली आंसू बहाने वालों पर बड़ा खुलासा https://shininguttarakhandnews.com/crocodile-tears-reality/

