Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

TSR is Back भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और सोमवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष (BL Santosh) सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की, त्रिवेंद्र को केंद्रीय संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है, इन मुलाकातों को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
TSR is Back को पिछले वर्ष छोडऩा पड़ा था मुख्यमंत्री का पद…

- TSR is Back त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) को पिछले वर्ष मार्च में तब मुख्यमंत्री का पद छोडऩा पड़ा था, जब वह अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे थे, त्रिवेंद्र के स्थान पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को मुख्यमंत्री बनाया गया। तीरथ का कार्यकाल चार महीने से पहले ही समाप्त हो गया और उनके उत्तराधिकारी बने पुष्कर सिंह धामी, उस समय राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा रही कि त्रिवेंद्र को जल्द केंद्रीय संगठन में कोई जिम्मेदारी भाजपा दे सकती है, लेकिन सवा वर्ष से ज्यादा समय गुजर गया, ऐसा हुआ नहीं।

- TSR is Back त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा, तो समझा गया कि पार्टी उनके अनुभव का लाभ संगठन के कार्यों में ले सकती है, त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास संगठन के कार्यों का लंबा अनुभव है।
TSR is Back भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भेंट…

- TSR is Back प्रदेश संगठन के अलावा वह कुछ राज्यों में प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से पार्टी मुख्यालय में भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रीय महामंत्री एवं तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग, भाजपा विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले, भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय व्यवस्था प्रमुख महेंद्र पांडेय से भी मिले। चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व निकट भविष्य में त्रिवेंद्र को संगठन में कोई पद दे सकता है और इसी कड़ी में विमर्श के लिए त्रिवेंद्र दिल्ली पहुंचे हैं।
Must Read This – उत्तराखंड में मंकीपॉक्स से सावधान https://shininguttarakhandnews.com/monkeypox-in-uttarakhand-sop/

