Unwanted Pregnancy दुनिया का 28वां सबसे गरीब देश नेपाल इन दिनों अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के मामले में रोल मॉडल बना हुआ है। ‘कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट्स’ की एक छोटी सी डिवाइस इस छोटे से देश को बड़ा बना रही है। फैमिली प्लानिंग का सबसे पुराना और सफल मॉडल लागू करने वाले भारत में भी अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने की करीब 100 फीसदी कामयाब यह तकनीक नहीं अपनाई गई है। यहां से बड़ी संख्या में महिलाएं सीमापार करके नेपाल जा रही हैं।
Unwanted Pregnancy कंडोम न कॉपर-टी, बांह में रखी ‘तीली’ रोकेगी अनचाही प्रेगनेंसी

- Unwanted Pregnancy कपल्स के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी हजारों साल से समस्या बनी हुई है। तभी इससे बचने के लिए तरह-तरह के जतन किए जाते रहे हैं। साढ़े 3 हजार साल पहले इजिप्ट में शहद, पेड़ों की छाल और पत्तियों से बने लेप का इस्तेमाल स्पर्म को यूट्रस में जाने से रोकने के लिए किया जाता था। दुनिया के पहले कंडोम का जिक्र ग्रीक माइथोलॉजी में मिलता है। जिसके मुताबिक क्रीट के राजा मीनोस के लिए बकरी के ब्लैडर से कंडोम बनाया गया था। आज के जमाने में यूज किए जाने वाले गर्भनिरोधक कब और किसने बनाए, आइए जानते हैं…

- Unwanted Pregnancy इतनी तरह के गर्भनिरोधकों के आविष्कार के बाद भी ऐसे परफेक्ट कॉन्ट्रासेप्टिव की तलाश खत्म नहीं हुई, जो मेल और फीमेल दोनों के लिए सेफ हो, जो उन्हें संतुष्टि दे और जिसे वे बेहिचक, खुलकर अपना सकें। ऐसे में ‘कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट्स’ कपल्स के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।‘कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट्स’ मेल-फीमेल के लिए फैमिली लाइफ में बदलाव ला रहे हैं। बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट को Nexplanon के नाम से भी जाना जाता है।

- यह एक माचिस की तीली के आकार की छोटी और पतली छड़ होती है। यह इम्प्लांट महिलाओं के शरीर में एक प्रकार का हार्मोन रिलीज़ करने में मदद करता है जिसे प्रोजेस्टिन (Progestin) कहा जाता है जो महिलाओं को गर्भवती होने से रोकता है। जो महिलाएं गर्भधारण से बचना चाहती हैं उनके हाथों में डॉक्टर या नर्स इसको इम्प्लांट करते है। एक बार बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट कराने से यह 5 वर्षों तक आपको गर्भावस्था से बचा सकता है। इस ख़ास तकनीकी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
देवभूमि की देवी धारी माँ का रोचक है रहस्य https://shininguttarakhandnews.com/navratri-2022-dhari-devi/
