UPPCS Topper Akansha उत्तराखंड की मेधावी बिटिया कैंट निवासी नरेन्द्र गुप्ता की बेटी आकांक्षा को बधाई जिसने हाल ही में घोषित उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की पीसीएस परीक्षा में चौथा रैंक हासिल किया और देवभूमि का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल किया है। देहरादून की बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं देने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार उनके निवास पहुंचे।
UPPCS Topper Akansha आकांक्षा को बधाई देने पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार

इस दौरान देहरादून की मशहूर सोशल एक्टिविस्ट डॉक्टर प्रियंका धस्माना ने होनहार बिटिया की पीठ थपथपाते हुए बेहतरीन भविष्य और जनसेवक के रूप में बेहतरीन काम करने की शुभकांमना दी वही पूर्व विधायक राजकुमार ने पूरे परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आकांक्षा की कामयाबी को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है। सूर्यकान्त धस्माना ने आकांक्षा को पौधा भेंट कर मिठाई खिलाई व प्रियंका धस्माना ने व पूर्व विधायक राजकुमार ने आकांक्षा को पुष्प गुच्छ दे कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

UPPCS Topper Akansha सूर्यकान्त धस्माना ने आकांक्षा की सफलता को उत्तराखंड को गौरवांवित करने वाला क्षण बताते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े व दुनिया के छठे नंबर के प्रशाशनिक तंत्र वाले उत्तरप्रदेश की प्रशाशनिक सेवाओं के लिए चौथी रैंक हासिल करना वाताव में एक बड़ी उपलब्धि है जिसके लिए आकांक्षा की जी तोड़ मेहनत उनके ऊपर माता पिता व परिवार के सभी बड़ों का आशीर्वाद व उनके ऊपर विशेष ईश्वरीय कृपा है। उन्होंने कहा कि जब किसी को बड़ी सफलता मिलती है तो उस व्यक्ति से अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं इसलिए अब नई चुनौती सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतर कर एक उदाहरण बनना है।
UPPCS Topper Akansha इस दौरान पारिवारिक लोगों को उनकी बेटी की इस कामयाबी पर बधाई देते हुए दोनों वरिष्ठ नेताओं ने आकांक्षा के दैनिक रूटीन , पढ़ाई का तरीका और अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की।वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस लीडर धस्माना से जब आकांक्षा ने पूछा कि जीवन के लिए कोई मूल मंत्र बताइए तो धस्माना ने कहा कि वे हमेशा यह याद रखें कि ईमानदारी व मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता यही मंत्र दुनिया में बड़ी से बड़ी कठिनाई से पार करा सकता है। पूर्व विधायक राजकुमार के अलावा अनुजदत्त शर्मा, प्रवीण कश्यप, प्रियांश छाबड़ा ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएं दी हैं।
वीडियो जारी कर मंत्री सतपाल महाराज ने दी बड़ी खुशखबरी https://shininguttarakhandnews.com/satpal-maharaj-video-char-dham-2023/
В обзорной статье вы найдете собрание важных фактов и аналитики по самым разнообразным темам. Мы рассматриваем как современные исследования, так и исторические контексты, чтобы вы могли получить полное представление о предмете. Погрузитесь в мир знаний и сделайте шаг к пониманию!
Ознакомиться с деталями – https://nakroklinikatest.ru/
В этом информативном тексте представлены захватывающие события и факты, которые заставят вас задуматься. Мы обращаем внимание на важные моменты, которые часто остаются незамеченными, и предлагаем новые перспективы на привычные вещи. Подготовьтесь к тому, чтобы быть поглощенным увлекательными рассказами!
Получить дополнительную информацию – https://nakroklinikatest.ru/