Uttarakhand Cloud Burst उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के रायपुर के सरखेत गांव में देर रात बादल फटने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मानें तो रात लगभग 3 बजे बादल फटने की घटना जिला प्रशासन को दी गई….
Uttarakhand Cloud Burst : आपदा में फंसे मंत्री गणेश जोशी

- सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गांव में बसे लोगों को बचाने की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद जब इस घटना की खबर धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मिली तो वह सुबह 6 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंच गए।
-
- Uttarakhand Cloud Burst इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका भी मौके पर पहुंची और प्रशासन की कार्यवाही को तेज कर दिया। इस घटना के बाद लगातार हो रही बारिश के बीच मालदेवता में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया , इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही और लोग परेशान दिखे। लेकिन इसी बीच एक वीडियो बी आया जिसमें घटनास्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खुद फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं… लोग उन्हें पहड़े हुए सुरक्षित निकालते भी दिख रहे हैं।


- Uttarakhand Cloud Burst आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में लाल पेंट पहने जो शख्स नजर आ रहे हैं वह प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हैं और उनके आसपास कई लोग उन्हें पकडे हुए सहारा दे रहे हैं ताकि वह सुरक्षित निकल जाए। लेकिन इस बीच आप यह तस्वीरें भी देखिए जिसमें आपदा में अवसर तलाश के लोग उनकी फोटो खींच रहे हैं ताकि सोशल मीडिया में इसके ज़रिये सहानुभूति और मंत्री जी की संवेदनशीलता को भी कायदे से दिखाया जा सके। हालांकि अच्छी खबर यह है कि बादल फटने की सूचना मिलने पर सुबह-सुबह ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और अपने पूरे दलबल के साथ राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए , लेकिन इस दौरान आपदा में खुद जब मंत्री जी फस गए तो उन्हें भी लोगों का सहारा लेना पड़ा। यह तस्वीरें बताती है की देहरादून में आई आफत की बारिश से हालात कितने भयावह हो गए हैं।
Must Read – फटा बादल , मचा कोहराम और दौड़ पड़े मंत्री https://shininguttarakhandnews.com/dehradun-cloud-burst-video/

