देहरादून से अनीता आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Uttarakhand Congress News केंद्र सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं यात्रा संयोजक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई।
Uttarakhand Congress News हांथ से हांथ जोड़ो अभियान शुरू

Uttarakhand Congress News इसमें हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर यशपाल आर्य ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा कि भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है।

- भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है। राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे।
-
- Uttarakhand Congress News वरिष्ठ पार्टी लीडर आर्य ने कहा सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह असफल हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है।
चमकेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प https://shininguttarakhandnews.com/cm-dhami-champawat-news/

