Uttarakhand Congress News प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने हल्द्वानी में बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बंशीधर भगत के बयान को करोड़ों सनातनियों की भावनाओं पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि बंशीधर के बयान माफी योग्य नहीं हैं क्योंकि उन्होंने यह भूल वश नहीं बल्कि होशोहवाश में पूरा वक्तव्य दिया और बार बार देवियों के नाम ले कर लक्ष्मी पटाओ, दुर्गा पटाओ सरस्वती पटाओ कहा और बालिकाओं पर भी व्यंग किया जो भाजपा की असली सोच प्रदर्शित करता है। धस्माना ने कहा कि बंशीधर ने प्रधानमंत्री मोदी के उस नारे को ही बदल दिया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया जाता है और अब बकौल बंशीधर वो नारा बेटी बचाओ बेटी पटाओ कर दिया गया है।
Uttarakhand Congress News भाजपा पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस

- Uttarakhand Congress News धस्माना ने कहा कि इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को व स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो बंशीधर के संशोधन से सहमत हैं और अगर नहीं हैं तो 24 घण्टे के अंदर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। धस्माना ने बंशीधर भगत के बयान को अंकिता भंडारी प्रकरण से जोड़ते हुए कहा कि अंकिता हत्या कांड में शामिल लोग भी उनकी ही राजनैतिक सोच की बिरादरी के हैं और आज तक सरकार या संघठन ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि अंकिता को जिस वीआईपी के लिए एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए मजबूर किया जा रहा था बो वीआईपी कौन था।

- Uttarakhand Congress News सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार इस प्रकरण से हुई छीछालेदर से बौखला कर अब अपनी सारी खुनस कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के विरुद्ध झूठा मुकद्दमा कायम कर निकाल रही है। धस्माना ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी गरिमा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और अगर सरकार व पुलिस ने किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की तो कांग्रेस उसके विरुद्ध सड़कों पर मुकाबला करेगी।
दुर्गा , सरस्वती को पटाने की BJP विधायक की सलाह पर बवाल मचा https://shininguttarakhandnews.com/bjp-mla-controversy-banshidhar/


