Uttarakhand Earthquake: एक खौफनाक सम्भावना ने पहाड़ को डरा दिया है। आये दिन छोटे झटके सहने वाला उत्तराखंड बड़े तूफ़ान की संभावना से भयभीत है। कहा जा रहा है कि साल 1991 में प्राकृतिक आपदा आई थी। यह आपदा इतनी भयानक थी कि कई घरों को इसने बर्बाद कर दिया था। ऐसे में अब वैज्ञानिक यह आशंका जता रहे हैं कि एक बार फिर यहां पर भूकंप आ सकता हैं।
Uttarakhand Earthquake सतह में उत्पन्न हो रहा तनाव

- Uttarakhand Earthquake आपको बता दें कि राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के द्वारा उत्तराखंड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है उत्तराखंड में ऐसी परिस्थितियां बन रही है, जिसके बाद भूकंप की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के द्वारा जारी चेतावनी के बाद लोगों में भय का माहौल है। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट डॉ एन पूर्णचंद्र राव ने एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावानी ने उत्तराखंड के लोगों को काफी मुश्किल में डाल दिया है

- Uttarakhand Earthquake राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान ने खा है कि “उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पहाड़ों के नीचे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा की तरफ इशारा कर रहा है। वहीं यह स्थिति तभी खत्म होगी जब बड़ा भूकंप आएगा। वैज्ञानिक से जब इस भूकंप आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि इस भूकंप के आने के सही तारीख और समय के बारे में मैं नहीं बता सकता। लेकिन उत्तराखंड में जल्द से जल्द बड़ा भूकंप आ सकता हैं।
Uttarakhand Earthquake संस्थान के साइंटिस्ट डॉ एन पूर्णचंद्र राव की मानें तो इस समय राज्य में 80 से भी ज्यादा भूकंप स्टेशन काम कर रहे हैं। यह सभी स्टेशन भूकंप आने के समय की निगरानी करते हैं। ऐसे में हमारे रिसर्च में यह पता चला है कि जल्द से जल्द राज्य में कोई बड़ा भूकंप आ सकता हैं। बता दें कि उत्तराखंड में मई के महीने में चार धाम की यात्रा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में इस यात्रा के दौरान किसी भी तरह का खतरा न हो इसके लिए अभी से सूचना जारी कर दी गई है।
शर्मनाक खुलासा – ऑपरेशन थिएटर में बेहोश महिला से छेड़छाड़ की करतूत https://shininguttarakhandnews.com/woman-molested-in-ot/