Uttarakhand election results 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही दस मार्च को सामने आएंगे लेकिन प्रदेश में नेताओं की बैठकों और मुलाकातों का सिलसिला ज़ोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत मुलाकात करने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे।
Uttarakhand election results 2022 कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता रणनीति बनाने में जुटे

Uttarakhand Election Results इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत से उनकी कई मुद्दों पर लम्बी चर्चा भी हुई। भेंट वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नी रश्मि रावत भी उपस्थित थी। इससे पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ व शॉल ओढाकर अभिवादन भी किया।

आपको बता दें कि Uttarakhand Election Results और चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा संगठन में भितरघात के आरोप और बयानबाज़ी ज़ोरों पर है। लिहाज़ा पार्टी संगठन और कद्दावर नेता अभी से अपनी रणनीति को पुख्ता करने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं।
ये भी खबर काम की है – जानिए अपने उत्तराखंड के परिधान क्यों हैं मशहूर https://shininguttarakhandnews.com/culture-of-garhwal/

