विशेष रिपोर्ट – अनीता तिवारी –
Uttarakhand Police – एक बार फिर देवभूमि में मौसम बदला है। कई स्थानों पर बर्फ़बारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो कहीं बारिश हालात को मुश्किल बना रही है। लेकिन ये Uttarakhand Police के जवानों का जज़्बा ही है जो हर मुश्किल में डट कर खड़े हैं और जनता की सेवा , सुरक्षा और सहूलियत के लिए हर वक़्त तैनात हैं। मौसम की बदली हुई परिस्थिति में चमोली में पवित्र बद्रीनाथ धाम भी बर्फ के आगोश में है। धाम के आसपास कई फिट से भी अधिक बर्फ जम चुकी है और तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

भारी बर्फबारी के बीच ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी चौकी श्री हनुमान चट्टी में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले Uttarakhand Police चमोली के जवान धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, कुंवर सिंह और अवतार सिंह मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल हालातों में अपनी ड्यूटी पर अडिग जवानों का कहना है कि वे किस्मत वाले हैं कि उन्हें विपरीत परिस्थिति में ड्यूटी करने का सौभाग्य मिला है। सामान्य हालत में तो कोई भी ड्यूटी कर सकता है, ऐसे हालातों में ड्यूटी करना एक चुनौती है।

पुलिस जवानों में ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और खाकी से जुड़े मानवीय संवेदनाओं को समय समय पर Uttarakhand Police और चमोली की पुलिस अधीक्षक और एक अनुभवी आईपीएस अफसर श्वेता चौबे का कुशल नेतृत्व और भी प्रभावी बना रहा है। आम जनता में वर्दी के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए जन सहभागिता से जुड़े अभियान शुरू करने हों या नशा , ट्रेफिक , साइबर अपराध और थानों में त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता को संस्तुष्ट करना हो , चमोली पुलिस लगातार मित्र पुलिस के मकसद को आगे बढ़ाते हुए जिले में शांति और सुरक्षा कायम करने में अपनी विशेष भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़े…

