Uttarakhand Film Policy उत्तराखंड फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन हुआ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान फिल्मकारों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं, फिल्म सब्सिडी और शूटिंग की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश में शूटिंग की संभावनाएं Uttarakhand Film Policy

पैनल डिस्कशन में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित कर रही है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।
उत्तराखंड में फिल्म निर्माताओं को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी

पैनल चर्चा के दौरान संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत निर्धारित पात्रता और शर्तों के अनुसार हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स के लिए अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि फिल्मकारों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था और आसान शूटिंग अनुमति प्रक्रिया लागू की गई है। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद मिल रही है।

चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के हिमालयी नजारे, नदियां, पहाड़, ऐतिहासिक इमारतें और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत फिल्मकारों को शूटिंग के लिए कई तरह की लोकेशन्स उपलब्ध कराती हैं। मसूरी, लैंडौर, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं के दूसरे क्षेत्रों में भी फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने फिल्म नीति के 3T यानी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया। इसके जरिए स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर देने के साथ क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

