Uttarakhand Panchayat Results “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी. लेकिन मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ करूंगा. ये जीत मेरी नहीं, मेरे लोगों की जीत है.”- लच्छू भाई
पंचायत चुनाव में छाए लच्छू पहाड़ी Uttarakhand Panchayat Results

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लच्छू भाई ने यह साबित कर दिया कि न उम्र मायने रखती है, न कद, और न ही कोई सामाजिक बाधा. अगर दिल में जुनून हो और कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो मंजिल खुद चलकर आती है.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना आज संपन्न हुई और बागेश्वर जिले के गढ़खेत, गरुड़ क्षेत्र पंचायत से लच्छू भाई ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद पर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को 300 वोटों से हराकर पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण जगाई.

जीत के बाद लच्छू भाई ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी. लेकिन मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ करूंगा. ये जीत मेरी नहीं, मेरे लोगों की जीत है.”लच्छू भाई की यह जीत एक मिसाल है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं. बागेश्वर के इस नन्हे योद्धा ने अपनी मेहनत और जनता के विश्वास से इतिहास रच दिया है.

लच्छू भाई ने सबके सामने साबित कर दिया है कि न कद, न रूप मायने रखता है, बल्कि किसी के अंदर कुछ करने की ललक हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंग पूरी होने के बाद बागेश्वर जिले के गढ़खेत से आने वाले लच्छू भाई ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पोस्ट पर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने बाकी चुनाव प्रत्याशियों को हराकर पूरे क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण कायम की है।

चुनाव में जीत के बाद लच्छू ने बताया कि उन्हें टोटल 348 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 230, पप्पू को 227 वोट और प्रताप राम को 181 वोट मिले हैं। लच्छू ने शानदार जीत दर्ज कर बता दिया है कि इंसान के हौसले बुलंद हों, तो कोई उसे जीतने से रोक नहीं सकता है। यह जीत मात्र एक जीत नहीं, बल्कि हमारे समाज में आत्मविश्वास मजबूत करने का एक संदेश भी देती है।

