Uttarkashi Bus Accident : आये थे पुण्य कमाने , गंवा दी जान , ये हादसे कब रुकेंगे ? Horrible 26 Death Casualties

Uttarkashi Bus Accident उत्तरकाशी में हुए भीषण बस दुर्घटना की खबर मिलते ही राज्य सरकार हरकत में आ गई और एनडीआरएफ के साथ-साथ एसडीआरएफ को भी तैनात कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । वही देहरादून के सचिवालय में मौजूद आपदा कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी लेने के लिए देर शाम खुद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर हालात सम्हालने की कोशिशें की।

मध्य प्रदेश के पन्ना से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डामटा में बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे के बारे में खबर सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे। खाई में गिरते ही हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन पर पड़े शवों को देख लोग सिहर उठे।

श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में 26 की मौत हो गई है। वहीं 4 घायलों का डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। इनमें ज्यादातर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रुके यह तीसरा ट्रिप था।

Uttarkashi Bus Accident कब रुकेंगे हादसे ?

  •   Uttarkashi Bus Accident यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से अबतक 25 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है.जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं. सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है.

Uttarkashi Bus Accident

  • Uttarkashi Bus Accident मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं।
Uttarkashi Bus Accident
Uttarkashi Bus Accident
  • Uttarkashi Bus Accident मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। यात्रा संचालन में व्यवस्थाओं के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत सम्बन्धी कार्य संचालित हो। इसके लिए कारगर व्यवस्था बनायी जाए। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

  • Uttarkashi Bus Accident दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है। लेकिन अब सवाल इस बात पर है कि आखिर उत्तराखंड में रोजाना इस तरह के बड़े हादसे क्यों होते हैं ? और उन हादसों से सरकारी क्या सीखती हैं ? क्योंकि कहीं ना कहीं ये दर्दनाक हादसे उत्तराखंड की ब्रांडिंग और पर्यटन प्रदेश की साख पर भी खौफनाक काला साया बनता जा रहा है..

खबर ये भी रोचक है – तीसरा बच्चा बन रहा बुढ़ापे की वजह – https://shininguttarakhandnews.com/research-paternal-age-effects/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.